अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन

 

“अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम” (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नाथ शुक्ल की अध्यक्षता एवं संस्थापक महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर, पूर्व विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, भारत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लालाराम हरद्वार सिंह लैलावती, सूरीनाम, संगीता चौबे “पंखुडी”, कुबैत, डॉ. सोनिया, स्वीडन, डॉ. ऋतु शर्मा, नीदरलैंड एवं श्री सुरेश पांडेय, स्वीडन उपस्थित थे। सर्वप्रथम संत कबीरनगर से ईश्वरचंद्र जायसवाल द्वारा उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया गया एवं अंत में डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम में शामिल देश- विदेश के कवि एवं कवयित्रियों द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। जिनमें प्रमुख रूप से
जयप्रकाश अग्रवाल, काठमांडू, नेपाल, डॉ. ओमप्रकाश पांडेय, स्नेहलता शर्मा, लखनऊ, अर्चना आर्याणी, सीवान, भावना सिंह, (भावनार्जुन) अलीगढ़, डॉ. लोकेश शर्मा, भरतपुर, राजस्थान, इंद्रजीत कौर, सिलीगुड़ी, सुखदेव शर्मा, बदायूं, उ.प्र., इंदु उपाध्याय, पटना, नीरज सिंह, सीवान, निधि बोथरा जैन, इस्लामपुर, श्रीधर त्रिपाठी, दिल्ली, पुतुल मिश्रा, सिलीगुड़ी, महेंद्र पुगलिया, कुचबिहार आदि कवियों के नाम शामिल हैं। कंप्यूटर इंजीनियर अभिषेक प्रसाद, बंगलौर द्वारा यह पूरा कार्यक्रम “गूगल मीट” के साथ-साथ “यूट्यूब” एवं “फेसबुक” पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था।
प्रस्तुति_दुर्गेश मोहन समस्तीपुर(बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More