पवन कुमार सूरज के फायकू

विषय- जीवन

1.
खाली आना खाली जाना,
जीवन क्या पाना?
तुम्हारे लिए।

2.
उलझन का ताना-बाना,
अंतिम एक ठिकाना,
तुम्हारे लिए।

3.
कभी हर्ष कभी विषाद,
कहते सभी निर्विवाद,
तुम्हारे लिए।

4.
पहली श्वास अंतिम धड़कन,
जीवन यह उलझन,
तुम्हारे लिए।

5.
एक समभाव होकर जीना,
जीवन गरल पीना,
तुम्हारे लिए।

6.
कभी जय कभी पराजय,
जीवन एक संशय,
तुम्हारे लिए।

7.
करते फिरते सतत तलाश,
जीवन एक वनवास,
तुम्हारे लिए।

8.
हरपल मेला विशद झमेला,
जीवन निपट अकेला,
तुम्हारे लिए।

9.
काया- छाया मन भरमाया,
जीवन एक मोहमाया,
तुम्हारे लिए।

10.
सुख-सागर दुख-आगर,
जीवन की गागर,
तुम्हारे लिए।

11.
चलते जाना बढ़ते जाना,
जीवन इक अफसाना,
तुम्हारे लिए।

12.
कभी दुखद कभी सुहानी,
जीवन गूढ़ कहानी,
तुम्हारे लिए।

13.
हँसते रहना दुख-पीना,
यही जीवन जीना,
तुम्हारे लिए।

14.
माया के बंधन झूठे,
इस जीवन टूटे,
तुम्हारे लिए।

15.
प्रभु भक्ति की शक्ति,
इसमें जीवन मुक्ति,
तुम्हारे लिए।

16.
हरि नाम का सुमिरन,
काटे जीवन-बंधन,
तुम्हारे लिए।

17.
भारी भरकम बहु दुविधा,
जीवन मुक्ति सुविधा,
तुम्हारे लिए।

18.
जागो समय नहीं गँवाए,
जीवन मुक्ति लाए,
तुम्हारे लिए।

19.
जीवन वो असली जीवन,
काटे भव-बंधन,
तुम्हारे लिए।

20.
दुर्लभ मानव की काया,
‘सूरज’ अवसर लाया,
तुम्हारे लिए।

#पवन कुमार सूरज
देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फायकू

फायकू नव वर्ष

  नव वर्ष में अद्भुत समाचार है ताजा तुम्हारे लिए। सारी दुनिया रहे हर्षित सभी गाए गुणगान तुम्हारे लिए । नव वर्ष हो खुशहाल इंसान हो प्रेरित तुम्हारे लिए । भाईचारे का देता पैगाम यह करता आनंदित तुम्हारे लिए । दुनिया में हो चर्चाएं मनोरंजन और ज्ञान तुम्हारे लिए। नव वर्ष प्यार बढ़ाए श्रेष्ठता का […]

Read More
फायकू

फायकू दिवस (21 नवंबर) पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ से महेश शर्मा की विशेष बातचीत –

वर्ष 21-12-2013 को लोकप्रिय दैनिक,मेरठ से प्रकाशित जनवाणी के प्रथम पृष्ठ पर अमन त्यागी का एक साक्षात्कार प्रकाशित हुआ। आगरा में फरवरी 2013 में आयोजित ताज साहित्योत्सव में सुप्रसिद्ध साहित्यकार अविनाश वाचस्पति ने ‘नयी तकनीक और साहित्य’ विषय पर एक लंबा वक्तव्य दिया था। उन्होंने फायकू की चर्चा करते हुए कहा था- “इंटरनेट फेसबुक पर […]

Read More
फायकू

रमेश माहेश्वरी राजहंस के फायकू

अमुवा की डाल पर, पड़ गया झूला, तुम्हारे लिए। सखियों ने गीत गाए, मिलकर संग में, तुम्हारे लिए। रात दिन हम जागे, सुबह शाम भागे, तुम्हारे लिए। लोगों ने खूब कहा, चुपचाप हमने सुना, तुम्हारे लिए। आज भी दिल में, वही प्यार है, तुम्हारे लिए। सोचिये, तुम भी जरा, सोच हमने लिया, तुम्हारे लिए। जग […]

Read More