एक गूंज सेवा समिति का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बरेली। जनपद बरेली में एक गूंज सेवा समिति का स्थापना दिवस कार्यक्रम अरबन कॉप्रेटिव बैंक (डी. डी. पुरम)के हॉल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक गूंज सेवा समिति संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के 51 नवाचारी उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एमएलसी श्री महाराज सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना , कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल, डा उमेश गौतम, महापौर, डा अलका शर्मा मंडलीय उपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक स्वाथ्य विभाग, कंचन सिंह वाइस चेयरमैन अर्बन कॉपरेटिव बैंक व एक गूंज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर)आदि सम्मिलित हुए ।
वन मंत्री और कैंट विधायक जी ने ट्राफी , सर्टिफिकेट, और मेडल देकर शिक्षकों को सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में श्रीमती पल्लवी शर्मा (शिक्षिका) मुरादाबाद द्वारा सम्पादित पुस्तक “मैं कवि कैसे बना” का भी विमोचन किया गया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) जी को “स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाएं” पुस्तक भेंट की गई। यह पुस्तक संदीप कुमार शर्मा(शिक्षक ) जनपद बिजनौर द्वारा सम्पादित की गई है, पुस्तक निर्माण में लगभग 25 से अधिक बेसिक शिक्षकों द्वारा फॉरगेटेन फ्रीडम फाइटर्स की शौर्य गाथाओं का वर्णन किया गया है। जनपद बिजनौर से सविता चौहान, मनीष त्यागी और संदीप शर्मा जी को राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More