अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फायकू-वर्तिका अग्रवाल ‘वरदा’

 

नारी धरती पर अवतरित
जन्मदात्री,सृष्टि, प्रकृति
तुम्हारे लिए।

नारी नेह-दया ज्वाला
बदलती है रूप
तुम्हारे लिए।

जब पाती है सम्मान
बने प्रीति-वृष्टि
तुम्हारे लिए ।

करती है वह संघर्ष
पाती उसमें हर्ष
तुम्हारे लिए।

देती शिशु को जन्म
सहती हर पीर
तुम्हारे लिए।

छोड़ देती है नौकरी
मुस्कुराती हर बार
तुम्हारे लिए।

करे विष-प्याला ग्रहण
करती है श्रृंगार
तुम्हारे लिए।

नारी दुर्गा -काली- चंडिका
भिन्न-भिन्न अवतार
तुम्हारे लिए।

नारी बेटी-बहू-माता
वह ही शक्तिस्वरूपिणी
तुम्हारे लिए।

देवी का ही अपमान
खोता है उत्थान
तुम्हारे लिए।

वर्तिका अग्रवाल ‘वरदा’
वाराणसी उ.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फायकू

फायकू नव वर्ष

  नव वर्ष में अद्भुत समाचार है ताजा तुम्हारे लिए। सारी दुनिया रहे हर्षित सभी गाए गुणगान तुम्हारे लिए । नव वर्ष हो खुशहाल इंसान हो प्रेरित तुम्हारे लिए । भाईचारे का देता पैगाम यह करता आनंदित तुम्हारे लिए । दुनिया में हो चर्चाएं मनोरंजन और ज्ञान तुम्हारे लिए। नव वर्ष प्यार बढ़ाए श्रेष्ठता का […]

Read More
फायकू

फायकू दिवस (21 नवंबर) पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ से महेश शर्मा की विशेष बातचीत –

वर्ष 21-12-2013 को लोकप्रिय दैनिक,मेरठ से प्रकाशित जनवाणी के प्रथम पृष्ठ पर अमन त्यागी का एक साक्षात्कार प्रकाशित हुआ। आगरा में फरवरी 2013 में आयोजित ताज साहित्योत्सव में सुप्रसिद्ध साहित्यकार अविनाश वाचस्पति ने ‘नयी तकनीक और साहित्य’ विषय पर एक लंबा वक्तव्य दिया था। उन्होंने फायकू की चर्चा करते हुए कहा था- “इंटरनेट फेसबुक पर […]

Read More
फायकू

रमेश माहेश्वरी राजहंस के फायकू

अमुवा की डाल पर, पड़ गया झूला, तुम्हारे लिए। सखियों ने गीत गाए, मिलकर संग में, तुम्हारे लिए। रात दिन हम जागे, सुबह शाम भागे, तुम्हारे लिए। लोगों ने खूब कहा, चुपचाप हमने सुना, तुम्हारे लिए। आज भी दिल में, वही प्यार है, तुम्हारे लिए। सोचिये, तुम भी जरा, सोच हमने लिया, तुम्हारे लिए। जग […]

Read More