महिला सशक्तिकरण-फायकू /कनक पारख

जाग उठी नारी शक्ति
जग का उद्धार
तुम्हारे लिए।

देश हित जान नारी
भरती है उड़ान
तुम्हारे लिए।

संकल्पों को सिद्ध करती
चट्टानों को चीरती
तुम्हारे लिए।

अंबा, दुर्गा, काली, चंडी
सबकी है प्रतिपाली
तुम्हारे लिए।

अंतरिक्ष में पहुंची नारी
विश्व में पहचान
तुम्हारे लिए।

नारी तुम नारायणी, कामायनी
किया है चमत्कार
तुम्हारे लिए।

नारी शक्ति शौर्य बल
हिम्मत, साहस, कर्त्तव्य
तुम्हारे लिए।

नारी तू ही अन्नपूर्णा
करती बेड़ा पार
तुम्हारे लिए।

कनक पारख
विशाखापट्टनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फायकू

फायकू नव वर्ष

  नव वर्ष में अद्भुत समाचार है ताजा तुम्हारे लिए। सारी दुनिया रहे हर्षित सभी गाए गुणगान तुम्हारे लिए । नव वर्ष हो खुशहाल इंसान हो प्रेरित तुम्हारे लिए । भाईचारे का देता पैगाम यह करता आनंदित तुम्हारे लिए । दुनिया में हो चर्चाएं मनोरंजन और ज्ञान तुम्हारे लिए। नव वर्ष प्यार बढ़ाए श्रेष्ठता का […]

Read More
फायकू

फायकू दिवस (21 नवंबर) पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ से महेश शर्मा की विशेष बातचीत –

वर्ष 21-12-2013 को लोकप्रिय दैनिक,मेरठ से प्रकाशित जनवाणी के प्रथम पृष्ठ पर अमन त्यागी का एक साक्षात्कार प्रकाशित हुआ। आगरा में फरवरी 2013 में आयोजित ताज साहित्योत्सव में सुप्रसिद्ध साहित्यकार अविनाश वाचस्पति ने ‘नयी तकनीक और साहित्य’ विषय पर एक लंबा वक्तव्य दिया था। उन्होंने फायकू की चर्चा करते हुए कहा था- “इंटरनेट फेसबुक पर […]

Read More
फायकू

रमेश माहेश्वरी राजहंस के फायकू

अमुवा की डाल पर, पड़ गया झूला, तुम्हारे लिए। सखियों ने गीत गाए, मिलकर संग में, तुम्हारे लिए। रात दिन हम जागे, सुबह शाम भागे, तुम्हारे लिए। लोगों ने खूब कहा, चुपचाप हमने सुना, तुम्हारे लिए। आज भी दिल में, वही प्यार है, तुम्हारे लिए। सोचिये, तुम भी जरा, सोच हमने लिया, तुम्हारे लिए। जग […]

Read More