फायकूकार अनिल शर्मा ‘अनिल’ के 1001 फायकू (ओपन डोर विशेषांक) का लोकार्पण

 

धामपुर। अक्षर साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा फायकूकार अनिल शर्मा ‘अनिल’ के 1001 फायकू (ओपन डोर विशेषांक) का लोकार्पण एक साहित्यिक समारोह में किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद अग्रवाल नवीन , मुख्य अतिथि साहित्यकार दंपति सत्यराज-नीरजा सिंह, विशिष्ट अतिथि संपादक अमन त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने इस कृति का लोकार्पण अक्षर संस्था के मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया।
मुख्य अतिथि सत्यराज ने कहा कि धामपुर से साहित्य की नवीनतम विधा फायकू में अनिल शर्मा का कार्य विशेष उल्लेखनीय है।गूगल पर भी फायकू सर्च करें तो अनिल का सर्जन सामने आता है। मुख्य अतिथि कवयित्री नीरजा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में फायकू के बढ़ते कारवां में साहित्यिक धरा धामपुर का सर्जनात्मक योगदान हमें गौरवान्वित करता है।
विशिष्ट अतिथि ओपन डोर के संपादक और प्रथम फायकूकार अमन त्यागी ने कहा कि फायकू विधा की विकास यात्रा में आज एक सौ पचास से अधिक साहित्यकार फायकू लिख रहे हैं। महामहिम राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मानित हो चुकी लेखिका रश्मि अग्रवाल जी की फायकू पर एक पुस्तक ‘मेरे 1001 फायकू’ प्रकाशित हो चुकी है। अब अनिल शर्मा ‘अनिल’ जी के 1001 फायकू वाला ओपन डोर का विशेषांक प्रकाशित हुआ है। रश्मि जी और अनिल जी दोनों ने ही फायकू विधा को समृद्ध किया है। फायकू के इतिहास में दोनों फायकूकारों का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए अक्षर संस्था की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि यह विशेषांक मेरे
सर्जनात्मक लेखन को गति व उर्जा प्रदान कर और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने कहा कि अनिल के लेखन में बहुत संभावनाएं हैं।यह प्रकाशन हम सबके लिए भी गर्व कि बात है।ओपन डोर ने यह विशेषांक प्रकाशित कर अनिल के साथ साथ धामपुर नगर के साहित्यिक समाज को भी गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश शर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

दुर्गेश मोहन को मिला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान

पटना । अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक एवं साहित्यकार दुर्गेश मोहन को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। आयोजक नेपाल की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा दुर्गेश मोहन को ऑनलाइन सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।जिसमें देश-विदेश […]

Read More
News

8 अक्तूबर को पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय में ‘हिंदी भाषा और साहित्य के अनुसंधान में डिजिटल मानविकी की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

  पुदुच्चेरी, 06 अक्तूबर 2025 – पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा स्वयं-बृहद मुक्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम (SWAYAM MOOC) ‘भाषा-प्रौद्योगिकी का परिचय’ के अंतर्गत 8 अक्तूबर, 2025 बुधवार को 44वीं राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।   इस कार्यशाला का विषय है- ‘हिंदी भाषा और साहित्य के अनुसंधान में डिजिटल मानविकी की भूमिका’ । कार्यशाला […]

Read More
News

भूटान भारत साहित्य महोत्सव में मुंबई की वरिष्ठ कवयित्री अधिवक्ता रेखा किंगर रोशनी हुई सम्मानित

  मुंबई । भूटान की राजधानी में पोयट्री क्लब भूटान एवं क्रांति धरा साहित्य अकादमी मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर विजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा गरिमामय आयोजन भूटान की राजधानी थिंफू में भूटान – भारत साहित्य महोत्सव सफलता के साथ संपन्न हुआ। उक्त आयोजन दो दिवसीय रहा जिसका संचालन डॉक्टर विजय पंडित ने किया। […]

Read More