समय के साथ चलने वाला साहित्य ही जीवंत:द्बिवेदी

 

पटना। साहित्य एवं समाज संवर्धन को समर्पित राष्ट्रीय संस्था पुरवैया के राजधानी पटना प्रक्षेत्र के तत्वावधान में एक काव्य संध्या का आयोजन कुम्हरार, पटना में किया गया। राजधानी पटना क्षेत्र के अध्यक्ष गीतकार मधुरेश नारायण के संयोजन में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी ने की।मुख्य अतिथि वरीय ग़ज़लकार प्रेम किरण जी रहे और विशिष्ट अतिथि मान्यवर राशदादा राश रहे।अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में,कमल किशोर,हरेंद्र सिन्हा ,सिद्धेश्वर, प्रभात कुमार धवन, रवि श्रीवास्तव ,पूनम कतरियार,डाँ. रूबी भूषण, सीमा रानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पुरवैया के राष्ट्रीय संरक्षक डाँ. गोरख प्रसाद मस्ताना ने अपने संबोधन में पुरवैया के दायित्वों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में कवियों एवं कवयित्रियों ने अपने गीत ग़ज़लों से कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाया जिसका संचालन सुविख्यात शायर नसीम अख्तर ने किया।
अध्यक्ष श्री द्बिवेदी ने अपने संबोधन में ऐसी गोष्ठी की जरूरत पर बल दिया।उन्होंने कहा इससे रचनाकार को सीखने समझने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा समय के साथ चलने वाला रचनाकार ही जीवंत होता है।
धन्यवाद उपरांत राज्य के वरीय साहित्यकार और विचार दृष्टि, दिल्ली के संपादक व बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
प्रस्तुति_दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More