कलबुर्गी में राजभाषा हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह

हिंदी विभाग द्वारा खाजा बंदानवाज़ विश्वविद्यालय, कलबुर्गी में 17.09.2024 को राजभाषा हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ देशमुख अफशां बेगम और सहायक आचार्य डॉ मिलन बिश्नोई थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर ऋषभदेव शर्मा को आमंत्रित किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को केवल राजभाषा हिंदी दिवस के रूप में ही नहीं मनाना चाहिए बल्कि इसे भारतीय भाषा दिवस के रूप में भी मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की सबसे बड़ी भाषा है और अन्य भारतीय भाषाएँ छोटी हैं, ऐसा भ्रम नहीं रखना, क्योंकि सभी भाषाएँ सहोदरी हैं। उर्दू और हिंदी एक ही व्यक्ति की दो आंखों के समान हैं।

हालांकि संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिया गया, फिर भी हम हिंदी को राष्ट्रभाषा मानते हैं। इसके ऐतिहासिक कारणों को उजागर करते हुए उन्होंने 1857 की क्रांति के साथ अन्य कई कारणों की भी व्याख्या की।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय भाषाओं के बीच छोटे-बड़े का भेदभाव और नफरत की भावना के पीछे अंग्रेजी मानसिकता का भी हाथ है। कार्ल मैकाले की शिक्षा नीति में अंग्रेजी के बीज बोए गए । इसके पीछे भारतीय भाषा और ज्ञान परंपरा की रीढ़ को तोड़ना था और इसका असर आज भी देखा जा सकता है। हिंदी के राजभाषा, जनभाषा और विश्वभाषा बनने के सफर को समझाते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमें भारतीयता या हिंदुस्तानी संस्कृति को बचाना है, तो हमें हिंदी और भारतीय भाषाओं में संवाद जरूर करना चाहिए। उदाहरण स्वरुप कहा कि अस्सलाम वालेकुम सलाम का आप अंग्रेजी में क्या जवाब दोगे? यानि हिंदी हमारी तहज़ीब और तमीज की भाषा भी है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय कुलपति प्रोफेसर अली रज़ा मूसवी उपस्थित रहे। माननीय कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी को बाधा नहीं, बल्कि एक पुल के रूप में देखा जाना चाहिए। हिंदी और हिंदुस्तानी भाषाओं को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने हमारे विश्वविद्यालय स्तर पर हिंदी और उर्दू विभाग को मनोविज्ञान,कला तथा विज्ञान वर्ग के साथ जुड़कर काम करने करने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संकाय अध्यक्ष (डीन) प्रोफेसर निशात आरिफ हुसैनी ने की। उन्होंने कहा अब समय जैंनेटिक्स भाषाओं के माध्यम नये आयामों से शोध करने का है। अंग्रेजियत में हम इतने डूब गए कि लेकिन हम अपनी भाषाओं के माध्यम से कौशल विकास कर सकते हैं और हिंदी को हिंदुस्तान की सबसे सक्रिय भाषा बताया।

 

अतः विश्वविद्यालय में दो सप्ताह तक विद्यार्थियों और संकाय/फैकल्टी (भाषा, कला, शिक्षा, वाणिज्य, विधि, विज्ञान, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग) के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। सभी विजेता प्रतिभागियों अर्थात विद्यार्थियों और आचार्यों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More