पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत ‘पाणिनि और आधुनिक स्वनविज्ञान’ पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान माला का आयोजन

 

पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली – भाषा चिंतन की भारतीय परंपरा’ (Indian Knowledge System – The Indian Tradition of Language Contemplation) पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत दिनांक 10 जुलाई 2025, गुरुवार के दिन पाणिनि और आधुनिक स्वनविज्ञान’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर साहित्य अकादमी-संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश के पूर्व निदेशक तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के हिंदी एवं भाषाविज्ञान विभाग के पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष आचार्य त्रिभुवननाथ शुक्ल अपने विचार साझा करेंगे।

भारतीय ज्ञान प्रणाली विश्व की उन प्राचीनतम बौद्धिक परंपराओं में से एक है, जिसने भाषा, दर्शन, विज्ञान, चिकित्सा, गणित, कला आदि अनेक क्षेत्रों में गहन और व्यवस्थित चिंतन प्रदान किया है। विशेष रूप से भाषा चिंतन के क्षेत्र में भारत की परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है, जिसका श्रेष्ठतम उदाहरण पाणिनि का अष्टाध्यायी व्याकरण है, जो आज भी विश्व में भाषाविज्ञान के अध्ययन के लिए एक मील का पत्थर माना जाता है। यह व्याख्यान आधुनिक स्वनविज्ञान (Phonetics) के आलोक में पाणिनि की ध्वनि-संरचना सम्बन्धी अवधारणाओं को पुनः समझने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।  आचार्य त्रिभुवननाथ शुक्ल भारत के प्रमुख भाषाविदों में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय भाषाविज्ञान, ध्वनिविज्ञान और भाषा-दर्शन के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह व्याख्यान शृंखला विश्वविद्यालय के ‘SWAYAM’ मंच के भाषा प्रौद्योगिकी का परिचय पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हो रही है। इस अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान शृंखला की अध्यक्षता पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सी. जय शंकर बाबु करेंगे।

ध्यान देने योग्य है कि डॉ. त्रिभुवननाथ शुक्ल भारत के सुप्रसिद्ध भाषाविद् हैं, जिन्होंने भाषाविज्ञान के क्षेत्र में 50 से अधिक महत्त्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित की हैं और भारतीय भाषाविज्ञान की परंपरा को समकालीन विमर्शों से जोड़ा है। इस व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती पाठक, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, कालिंदी महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। यह व्याख्यान सायं 6:00 बजे से गूगल मीट पर आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से कोई भी अध्येता, विद्वान, भाषा चिंतक, विद्यार्थी, शिक्षक आदि भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं: – https://meet.google.com/art-tauu-pmo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More