हिमकर श्याम को मिला ‘साहित्य संस्कृति सम्मान’

 

रांची। हिन्दी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्यकार हिमकर श्याम को ‘साहित्य संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच के स्थापना दिवस, तुलसी जयंती सह सम्मान समारोह में वाईबीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सत्यदेव पोद्दार, चेयरमैन रामजी यादव और साहित्य संस्कृति मंच के संरक्षक विनय सरावगी ने उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया। मौके पर हिमकर श्याम ने कहा कि यह सम्मान ग्रहण करते हुए हर्ष के साथ गर्व की अनुभूति हो रही है। सृजन-यात्रा में सम्मान का मिलना उत्प्रेरक का काम करता है।

लेखक एवं शायर हिमकर श्याम रांची में रहते हैं। आप कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से जूझते हुए सृजन कार्य में निरंतर सक्रिय हैं। पत्रकारिता से भी जुड़े हैं। उनकी ग़ज़लों की किताब ‘दिल बंजारा’ और काव्य संग्रह ‘युध्दरत हूँ मैं’ चर्चित है। उन्होंने कई किताबों का संपादन किया है, जिसमें ज़िंदगी@लॉकडाउन सम्मिलित है। दोहों का एक संग्रह ‘जीवन की बारहखड़ी’ शीघ्र प्रकाशित होने वाला है। इससे पूर्व भी उन्हें कई सम्मान मिले हैं, जिनमें बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से शताब्दी सम्मान, सृजन शिखर सम्मान, हिन्दी रत्न समान, अटल काव्य रत्न सम्मान, शब्द ऋषि सम्मान, दोहाश्री सम्मान उल्लेखनीय हैं।

कार्यक्रम वाईबीएन यूनिवर्सिटी, नामकुम के सभागार ,रांची में रविवार को संपन्न हुआ। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य (डॉ) धर्मेन्द्र मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि वाईवीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सत्यदेव पोद्दार एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य (हिंदी विभाग) डॉ नंद जी दुबे थे।

प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत ‘भारतीय शब्द यात्रा’ पर व्याख्यानमाला

    ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ (Indian Knowledge System) पर विश्वज्ञानपीठ, प्रयागराज के सहयोग से ‘भारतीय शब्द यात्रा’ पर नई अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान शृंखला तहत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार ऑनलाइन गूगल मीट पर आयोजित प्रतिष्ठित भाषाविद् आचार्य त्रिभुवननाथ शुक्ल जी का दूसरा व्याख्यान दिनांक 30 अगस्त 2025 को सायं 6.00 बजे आयोजित होगा । आचार्य त्रिभुवननाथ […]

Read More
News

हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

  नजीबाबाद। आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में विद्यालय में आए उन्होंने अनेक गतिविधि कीं। जैसे एकल नृत्य ,समूह नृत्य , मां यशोदा और कृष्णा से जुड़ी झांकी भी इस अवसर पर […]

Read More
News

यह समावेश का काल है जिसमें भारतीय भाषाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करना होगा : निगम

  नजीबाबाद। समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में ‘समावेशी साहित्य की सारगर्भिता’ विषय पर एक आभासी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डाॅ. अखिलेश निगम ‘अखिल’ प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने की और संचालन श्री उमेश कुमार प्रजापति ‘अलख’ अनुवाद अधिकारी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ पत्रकार, साहित्यकार, संपादक एवं […]

Read More