अयोध्या राजघराने के महाराज : विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र

 

अयोध्या के ऐतिहासिक पन्नों में हमेशा के लिए एक नाम अंकित रहेगा वे हैं _हमारे प्यारे अयोध्या महाराज विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का जन्म दरभंगा जिलांतर्गत बेहटा गांव में हुआ था ।उनके पिता का नाम डॉ 0 रमेंद्र मोहन मिश्र तथा माता का नाम विमला देवी था ।डॉ0 रमेंद्र मोहन मिश्र का विवाह महाराज अयोध्या की राजकुमारी विमला देवी से हुआ था ।अयोध्या महाराज को कोई पुत्र न होने के कारण इन्हें अयोध्या महाराज ने अयोध्या में घर जमाई बनाकर रख लिए थे। आपको घर में लोग पप्पू भैया तथा राजसदन में राजा साहब कहकर पुकारते थे ।आप शिक्षाविद के अतिरिक्त मृदुभाषी एवं नेक इंसान थे ।आपकी पत्नी का पिछले वर्ष देहावसान हो गया। आपके भाई का नाम शैलेंद्र मोहन मिश्र ,पुत्र का नाम यतींद्र मिश्र तथा पुत्री का नाम मंजरी मिश्रा है ।इनके पुत्र यतींद्र मिश्र एक प्रसिद्ध साहित्यकार हैं। आपको राजनीति में काफी अभिरुचि थी। आप फैजाबाद लोकसभा से 2009 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े थे। इसमें आपकी जीत नहीं हो पाई थी ।बाबरी मस्जिद के लिए हिंदू धर्म के प्रसिद्ध राम मंदिर को ध्वस्त किया गया। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र इस मंदिर से रामलला मूर्ति को अपने राजसदन में स्थापित कर दिए और तभी से पूजा _अर्चना करने लगे ।आपका परिवार अयोध्या राजघराने में लगभग 150 वर्षों से रह रहा है।आपने अयोध्या के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।आपने अपने जीवन काल में अयोध्या को काफी परिवर्तित होते देखा।आपको जन्मभूमि न्यास समिति के प्रथम रिसीवर बनने का सौभाग्य प्राप्त था ,जो संपूर्ण हिंदू धर्म या संपूर्ण भारत के लिए गौरव की बात थी। इस मंदिर में रामलला की मूर्ति के चयन के निर्णायक मंडल में आपकी अहम भूमिका थी, जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा।आपके घर में संगीत एवं साहित्य का माहौल था। आपकी पत्नी को संगीत से लगाव था तथा पुत्र यतींद्र मिश्र भी संगीत में अभिरुचि रखते हैं ।आपके यहां सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर से घरेलू संबंध था ।ऐसे तो मालिनी अवस्थी ,अनुराधा पौडवाल ,हरिहरण आदि से भी अच्छे संबंध रहते हैं ।अमिताभ बच्चन अनुपम खेर, वैजयंती माला, हेमा मालिनी से भी मधुर संबंध रहता है ।

आपने राम जन्मभूमि मंदिर के नींव पड़ने के समय सर्वप्रथम दानस्वरूप रुपए दिए थे।
आपके कुशल व्यवहार प्रधानमंत्री पी वी नरसिंहा राव, अटल बिहारी वाजपेयी ,नरेंद्र मोदी आदि से था।
सन् 1995 में अयोध्या महाराज विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और उनकी पत्नी को उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने आमंत्रित किया था।जिसमें आप दोनों वहां पहुंचे थे। वहां भव्य स्वागत किया गया। आपके यहां संगीत ,नृत्य ,साहित्य, राजनीति आदि क्षेत्रों के दिग्गज लोग आते रहते थे।किसी भी जाति धर्म के लोगों से इनका व्यवहार अच्छा रहता था।
23 अगस्त ,2025 अमावस्या की अंधेरी काली रात से भी भयानक समय जब हमारे प्रिय अयोध्या के महाराज एवं जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रथम सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन राजसदन अयोध्या में 71वर्ष की अवस्था हो गया । अयोध्यावासियों ने नम नेत्रों से श्रद्धांजलि दी। इन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव आदि भी प्रमुख रूप से थे।
आज आप हमारे बीच नहीं हैं ,लेकिन उनकी कीर्ति हमेशा जगमगाते रहेंगे ।हमें इन पर गर्व है ।आप हमारे प्रेरणा स्रोत रहेंगे। आपको मुखाग्नि पुत्र यतींद्र मिश्र ने सरयू किनारे दिया ।हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं उन्हें भगवान राम अपने श्री चरणों में स्थान दें ।
उनके संबंध में ये पंक्तियां सटीक उतरती हैं _
किसी ने ठीक ही कहा है _
यूं तो दुनिया के समंदर में,
काफी खला मकां होता नहीं ।लाखों मोती है मगर ,
इस आब का मोती मिलता नहीं।

 

दुर्गेश मोहन
बिहटा,पटना (बिहार)

 

डिस्क्लेमरः यह दुर्गेश मोहन द्वारा प्रेषित खबर है. इसके साथ opendoornews.in की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी दुर्गेश मोहन की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More