भूटान भारत साहित्य महोत्सव में मुंबई की वरिष्ठ कवयित्री अधिवक्ता रेखा किंगर रोशनी हुई सम्मानित

 

मुंबई ।
भूटान की राजधानी में पोयट्री क्लब भूटान एवं क्रांति धरा साहित्य अकादमी मेरठ के संयुक्त तत्वावधान
में डॉक्टर विजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा गरिमामय आयोजन भूटान की राजधानी थिंफू में भूटान
– भारत साहित्य महोत्सव सफलता के साथ संपन्न हुआ। उक्त आयोजन दो दिवसीय रहा जिसका संचालन डॉक्टर विजय पंडित ने किया। वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूत करते हुए शिक्षा साहित्य कला और संस्कृत के माध्यम से दोनों देशों के रचनाकारों को एक मंच पर लाया। इसका मुख्य उद्देश्य साहित्यिक सहयोग को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना रहा। राजेंद्र मोहन शर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता सिंह उमा मास्को, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर देवेंद्र अरोड़ा भूटान,उस्ताद शायर श्रीमान सुशील साहिल साहब, सरस्वती स्वरुपा अतिथि सीता माया राई संस्थापक पोयट्री क्लब भूटान,जसप्रीत कौर ‘फ़लक़’ लुधियाना, राजेंद्र पुरोहित, हेमंत सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति रही।भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 72 साहित्यकारों एवं भूटान के लगभग 15 रचनाकारों ने विभिन्न विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत करके आयोजन को यादगार बना दिया। मुंबई की वरिष्ठ कवयित्री एवं शायर अधिवक्ता रेखा किंगर रोशनी को लुधियाना की डॉक्टर जसप्रीत कौर फलक साहिबा एवं सुशील ठाकुर साहिल ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। अधिवक्ता रेखा किंगर रोशनी के साथ डॉ गोपेश वाजपेई भोपाल, डॉ.अनुराधा दुबे, सुरेश सोनपुरे अजनबी एवं डॉ अनिल शर्मा मयंक, ज्योत्स्ना सक्सेना,कविता माथुर को भी सम्मानित किया गया।
प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More