चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 51 कलमजीवियों को किया सम्मानित

पटना।  22अक्टूबर सामाजिक सांस्कृतिक संस्था चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के 52 वें समारोह के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर आज सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया।
समारोह का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया। समारोह की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त चिकित्सक पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन राजेश वल्लभ ने किया।इस अवसर पर ‘कलमजीवी’ पत्रिका के 52 वें अंक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 51 कलमजीवियों को नामित सम्मानों से शॉल, प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इनमें डा. किरण शरण को पद्मश्री डा.नरेन्द्र प्रसाद सम्मान, डा. आरती कुमारी को डा.दीनानाथ शरण सम्मान, इंजीनियर संजय कुमार को प्रधान ज्वाला प्रसाद सम्मान,श्रीमती शालिनी सिन्हा को प्रो.(डा.) इंदिरा सिन्हा सम्मान, प्रो.रणजीत वर्मा को पद्मश्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सम्मान, डा.किशोर सिन्हा को डा. हरिवंश राय बच्चन सम्मान, सुनील कुमार तंग को गीतकार गोपी बल्लभ सहाय सम्मान, श्रीमती ज्योत्स्ना प्रसाद को कृष्ण जमैय्यार सम्मान, श्री आलोक राज को रणधीर प्रसाद वर्मा सम्मान, सुजीत वर्मा को डा. मुरलीधर श्रीवास्तव शेखर सम्मान,डॉ. प्रमोद कुमार को हिमांशु श्रीवास्तव सम्मान,श्रीमती प्रतिमा प्रसाद ‘कुमकुम’ को कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना सम्मान,डॉ. प्रकाश वर्मा को डा. स्वामीनन्दन प्रसाद सम्मान,श्री शेखर सिन्हा को अनिल कुमार सिन्हा सम्मान,रवीन्द्र बिहारी राजू को राजू श्रीवास्तव सम्मान, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण को ठाकुर प्रसाद सम्मान, श्री सुमन कुमार दास को जटाशंकर दास सम्मान,डा. निर्मल प्रकाश नारायण को डा. फणिभूषण प्रसाद सम्मान, कुमार संजीत को ‘कायस्थ रत्न’ कृष्णनन्दन सहाय सम्मान, रूद्रदेव कुमार को हरेन्द्र कुमार सम्मान,नीरज कुमार वर्मा को कामेश चन्द्र श्रीवास्तव सम्मान से सम्मानित किया गया।डॉ० सत्यप्रकाश,श्रीमती अलका दास,श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव,डॉ. रूबी भूषण,श्रीमती श्वेता गजल,श्रीमती पूनम देवी,श्रीमती मीना कुमारी परिहार’ मान्या ‘,श्री हरेन्द्र सिन्हा,श्री प्रणय सिन्हा,डॉ. संदीप कुमार दफ्तुआर,श्री चन्द्रशेखर लाल,श्री शिवेश प्रसाद श्री मधुरेश नारायण ,संदीप कमल,डॉ. कामिनी सिन्हा,श्रीमती प्रीति सिन्हा,श्री मुरली मनोहर श्रीवास्तव,श्रीमती पूनम सिन्हा,ई० प्रीति,सुश्री सृष्टि सिन्हा,सुश्री वंशिका सिन्हा,डॉ. पूजा और श्री अंजनी कुमार को चित्रगुप्त सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कलमजीवी समाज ने ही समाज एवं राष्ट्र को एक नई और रचनात्मक दिशा दी है।राजनैतिक क्षेत्र हो या सामाजिक,आध्यात्मिक क्षेत्र हो या साहित्यिक हर क्षेत्र में चित्रांश आगे रहे हैं।
डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज का भारत को आजाद कराने में ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के पथ प्रदर्शन में लगभग हर क्षेत्र में कायस्थों का बहुत ही महत्वपूर्ण और अतुलनीय योगदान रहा है।
भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज की हर क्षेत्र में अहम भूमिका रहती है। भारत की आज़ादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्र के निर्माण तक, जिन व्यक्तित्वों ने अपने जीवन की आहुति दी, उनमें कायस्थ समाज का योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर विधायक न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, महापौर श्रीमती सीता साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में सार्थक सक्सेना, राहुल श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, कुमार संभव, सृष्टि सिन्हा, कृषा मेहरा, वंशिका सिन्हा, उर्वशी कृष्ण, डा. आरती कुमारी, मधुरेश नारायण और आस्था दीपाली ने पार्श्वगायन किया। वहीं उजाला राज, राज लक्ष्मी, प्रीति मौर्या, राधिका कुमारी,शाली चौधरी की नृत्य की प्रस्तुतियां सराही गयी।

प्रस्तुति _
दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More