जानकर महिला

सन्नाटे को चीरती हुई घर में सुमन की  जोर से आवाज आई – अरे वाह ! क्या बात है , आज मैं बहुत खुश हूँ । मैं बता नहीं सकती मुझे कैसा लग रहा है ।
( ऐसा कहती हुई सुमन रसोईं बन्दकर कमरे की तरफ गई )
सुमन – हाय राम , जल्दी करूँ । पहले मैं अपने जरूरी कागज ( प्रमाणपत्र ) आदि निकाल लूँ । आधार कार्ड खोजते हुए याद आया , उसे तो मैंने किताब में रखा है । झटपट किताबों की मेज पर रखी सारी किताबें सुमन एक साँस में पलट डाली ।
तभी फोन की घण्टी बजी – ( दूसरी तरफ सुमन की सहेली )
हलो , हाँ सुमन तुमने कुछ सुना । शिक्षक की भर्ती का फॉर्म आ गया है । फॉर्म भरो और पढ़ाई शुरू कर दो ।
सुमन – हाँ , मैंने सुना । अब पूरे जोश के साथ पढ़ाई में जुट जाना है ।
इस तरह की बातें करके सुमन फोन रखती है । चलो जल्दी- जल्दी काम समेट लूँ  , पढ़ने भी बैठना है । आज से सुमन सुबह जल्दी ही घर के काम करके पढ़ने बैठ जाती थी ।
( एक सप्ताह बाद )
सुमन – पता नहीं मुझे पेट में कुछ एसिडिटी जैसा लग रहा है  । चलो थोड़ा टहल लेती हूँ ।
( टहलते हुए सुमन पति से बात करती है ) – हलो क्या कर रहे हैं आप ?
सुधीर – कुछ नहीं , अपना बताओ । पढ़ाई चल रही है कि नहीं ।
सुमन – हाँ , पढ़ रही हूँ । लेकिन पता नहीं क्यों बहुत एसिडिटी हो गई है , और गला बहुत जल रहा है ।
सुधीर – कुछ नहीं , होता है कभी – कभी ।
सुमन – हाँ , मुझे भी लग रहा है । चलिए फोन रखती हूँ टहलने से थोड़ा आराम हुआ है ।
ऐसा कहकर सुमन फोन रख देती है । किताबों की दुनिया में रमी  हुई सुमन पढ़ाई के अलावा कुछ और बात सोचती ही नहीं ।
पढ़ाई और स्वास्थ्य में तारतम्यता बनाते हुए पन्द्रह दिन बीत गए । जैसे – जैसे ही पाठ्यक्रम आगे बढ़ता उसी गति से शारीरिक समस्याएं भी बढ़ती जा रही थी ।
सुमन – हे भगवान , पता नहीं क्या हो गया  । कभी कुछ – कभी कुछ । अब तो माहवारी के दिन भी आने वाले हैं । लेकिन ये समस्याएं खत्म ही नहीं हो रही हैं ।
इस तरह सहते और पढ़ते हुए एक सप्ताह और बीत गए । अब एक नई समस्या ने जन्म ले लिया – खुजली । जो पहले से ज्यादा विकट और न बताने योग्य थी ।
सुमन – अब  मैं डॉक्टर से सम्पर्क करूँगी ।
( पति को फोन करते हुए ) – कहाँ हैं आप ? बाहर हैं क्या ?
मुझे आपसे बात करनी है । मुझे डॉक्टर के पास जाना है । इस हप्ते आप उसी हिसाब से छुट्टी लेकर आइयेगा ।
सुधीर – ठीक है , मैं इस बार दवा लेकर आऊँगा । खाओगी ठीक हो जाओगी । परेशान ना हो ।
सुमन – ठीक है । ( ऐसा कहकर फोन रख देती है )
दूसरे दिन सुमन की तबियत उसे किताबों से दूर होने पर मजबूर कर दिया । आज मैं पहले किसी जानकार महिला से बात करूँगी । जो मेरी समस्या समझ सके । तब उसे अपनी पुरानी सहेली याद आती है , जो एक अस्पताल में नर्स है ।
सुमन – ( फोन करते हुए ) हलो प्रिया मैं सुमन बोल रही हूँ ।
प्रिया – हाँ बोलो , बड़े दिन बाद याद की हो । ( हँसते हुए)
कैसी हो ?
सुमन – क्या बताऊँ , कैसी हूँ । इतना कहते हुए सुमन अपनी सारी समस्या प्रिया को बताती है ।
प्रिया – अच्छा , ये बात है । ये बताओ  तुम्हें माहवारी कब आई थी ?
सुमन – ( सोचते हुए ) पता नहीं , अभी तो आई नहीं ।मुझे याद नहीं आ रहा ।
प्रिया – ( हँसते हुए ) ये गर्भधारण के लक्षण हैं । तुम परेशान न हो । अपना ख्याल रखो और डॉक्टर से सम्पर्क करो ।
ऐसा सुनते ही सुमन के हाथ की किताब नीचे गिर गई –
ये क्या कह रही हो ?
अब सुमन को ममता  , स्वास्थ्य और शिक्षा इन सबमें सामंजस्य बैठाना होगा । यह सोचकर वह अंदर तक सिहर उठी ।
( एक सप्ताह बाद पति ने फोन पर रिपोर्ट बताई ) –
रिपोर्ट पॉजिटिव है । तुम माँ बनने वाली हो ।
सुमन – क्या ???? यह सुनकर सुमन मन में तूफ़ान और हाथ में किताब लिए घर के मंदिर में प्रार्थना करती हुई –
धन्यवाद मातारानी ।
अब सुमन दर्द को जीतती हुई ममता और माँ सरस्वती में मधुर सम्बन्ध बनाती हुई निरन्तर पढ़ते हुए …
शुक्ल के अनुसार हिंदी साहित्य की पहली कहानी कौन है ? इंदुमती , उन्नीस सौ ईसवी , किशोरी लाल गोस्वामी ।
आज सुमन खरगोश की गति छोड़कर कछुए के साथ कदम मिलाने लगी । क्योंकि सुमन को विश्वास है  , जीत हमेशा निरन्तर परिश्रम पर आधारित है ।

  शिल्पी शर्मा “निशा”
पति – मदन मोहन मिश्रा
ग्राम – रहसू
पोस्ट – सिन्धुआ बाँगर
जिला – कुशीनगर , उत्तर प्रदेश
मो :- 7985504415

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहित्य

समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक का आयोजन डॉ. अखिलेश कुमार निगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम उमेश कुमार प्रजापति ने अपने कुशल मंच संचालन में विगत बैठक की कार्यवाही को पढ़ा गया और आज की बैठक का उद्देश्य बताया। आज की बैठक में समावेशी साहित्य संस्थान के […]

Read More
साहित्य

भागलपुर ने दी राष्ट्रकवि दिनकर को ख्याति

कुमार कृष्णन भागलपुर से ही राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर को ख्याति मिली। इसे उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है। उनके मुताबिक- ” 1933 में सुप्रसिद्ध इतिहासकार काशी प्रसाद जायसवाल नें भागलपुर में बिहार प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मेलन का सभापतित्व किया था।इसके आयोजक थे पं शिवदुलारे मिश्र अपनी कविता ‘हिमालय’ ‘के प्रति’ उपकार मानता हूं। जनता में […]

Read More
साहित्य

स्वतंत्रता आंदोलन में साहित्य की भूमिका

  हमारा देश भारत अंग्रेजों के अधीन लगभग 300 वर्षों तक रहा ।अंग्रेजों से आक्रांत होकर भारतीय वीर महापुरुषों ने भारत माता की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जिसका जीता जागता उदाहरण 15 अगस्त, 1947 को भारत की स्वतंत्रता तथा 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया ,जो हमारे लिए गर्व […]

Read More