राजेन्द्र ओझा “शाला गौरव” सम्मान से सम्मानित

 

श्री गुजराती शाला भवन,  देवेन्द्र नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजेन्द्र ओझा को “शाला गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री गुजराती शिक्षण संघ द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दो ऐसे भूतपूर्व छात्रों का सम्मान किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हो। ज्ञातव्य है कि राजेन्द्र ओझा ने न केवल रंगकर्म के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है अपितु आपकी कविताएं, लघुकथा एवं व्यंग्य विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं। आपको सर्वाधिक भाषा के कैलेंडर एवं पंचांग एकत्रित करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के दो प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुए हैं। आप नारायणी साहित्यिक संस्थान एवं चरामेति फाउंडेशन के अंतर्गत साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी संलग्न रहते हैं।
इस समारोह में नारायणभाई पटेल,  जयंतीभाई पटेल,  किर्तीभाई व्यास, तुलसी भाई पटेल, अशोक भाई पटेल, जयंत भाई टांक, विट्ठल भाई पटेल, जयेश भाई पिथालिया, डॉ. मृणालिका ओझा, हितेश भाई व्यास,  हेमंत भाई गोहिल, दिनेश भाई पटेल, हितेश भाई रायचुरा, डॉ. शैलेष शर्मा, श्रीमती योगिता टांक, अनीस मेमन,  सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा  संपूर्ण शालेय स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. तोषी आनंद वर्मा को भी शाला गौरव से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More