प्री–प्राइमरी तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र पुरैनी विकास खण्ड–कोतवाली में तीन दिवसीय प्री– प्राइमरी 52 सप्ताह आधारित को– लोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा अर्थात सीखने की नींव को संदर्भदाताओं द्वारा विस्तार से समझाया गया।

बच्चों के मस्तिष्क का 85% विकास 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। बच्चों के मस्तिष्क के उचित विकास और शारीरिक वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए उसके आरंभिक 6 वर्षों को महत्वपूर्ण माना जाता है। ई.सी.सी.ई.में मुख्य रूप से लचीली, बहुआयामी, बहुस्तरीय, खेल–आधारित, गतिविधि– आधारित और खोज–आधारित शिक्षा को शामिल किया गया है।

जैसे–अक्षर, भाषा, संख्या, गिनती,रंग, आकार, इंडोर एवं आउटडोर खेल पहेलियां, तार्किक सोच,समस्या सुलझाने की कला, चित्रकला, पेंटिंग, अन्य दृश्य, कला शिल्प, नाटक, कठपुतली, संगीत, तथा अन्य गतिविधियों को शामिल करते हुए इसके साथ-साथ अन्य कार्य जैसे सामाजिक कार्य, मानवीय संवेदना, अच्छे व्यवहार ,शिष्टाचार, नैतिकता,व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता, समूह में कार्य करना और आपसी सहयोग को विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

प्रशिक्षण में 52 सप्ताह के निर्देशिका कैलेंडर के आधार पर दैनिक प्रक्रिया के चरण और थीम को विस्तार पूर्वक समझाया गया प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए रोचक, प्रभावी और लाभप्रद रहा।प्रशिक्षण आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी–कोतवाली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। संदीप कुमार शर्मा, किरन वर्मा, सविता चौहान एवं सरोज यादव संदर्भदाताओं द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More