फायकूकार अनिल शर्मा ‘अनिल’ के 1001 फायकू (ओपन डोर विशेषांक) का लोकार्पण

 

धामपुर। अक्षर साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा फायकूकार अनिल शर्मा ‘अनिल’ के 1001 फायकू (ओपन डोर विशेषांक) का लोकार्पण एक साहित्यिक समारोह में किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद अग्रवाल नवीन , मुख्य अतिथि साहित्यकार दंपति सत्यराज-नीरजा सिंह, विशिष्ट अतिथि संपादक अमन त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने इस कृति का लोकार्पण अक्षर संस्था के मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया।
मुख्य अतिथि सत्यराज ने कहा कि धामपुर से साहित्य की नवीनतम विधा फायकू में अनिल शर्मा का कार्य विशेष उल्लेखनीय है।गूगल पर भी फायकू सर्च करें तो अनिल का सर्जन सामने आता है। मुख्य अतिथि कवयित्री नीरजा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में फायकू के बढ़ते कारवां में साहित्यिक धरा धामपुर का सर्जनात्मक योगदान हमें गौरवान्वित करता है।
विशिष्ट अतिथि ओपन डोर के संपादक और प्रथम फायकूकार अमन त्यागी ने कहा कि फायकू विधा की विकास यात्रा में आज एक सौ पचास से अधिक साहित्यकार फायकू लिख रहे हैं। महामहिम राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मानित हो चुकी लेखिका रश्मि अग्रवाल जी की फायकू पर एक पुस्तक ‘मेरे 1001 फायकू’ प्रकाशित हो चुकी है। अब अनिल शर्मा ‘अनिल’ जी के 1001 फायकू वाला ओपन डोर का विशेषांक प्रकाशित हुआ है। रश्मि जी और अनिल जी दोनों ने ही फायकू विधा को समृद्ध किया है। फायकू के इतिहास में दोनों फायकूकारों का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए अक्षर संस्था की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि यह विशेषांक मेरे
सर्जनात्मक लेखन को गति व उर्जा प्रदान कर और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने कहा कि अनिल के लेखन में बहुत संभावनाएं हैं।यह प्रकाशन हम सबके लिए भी गर्व कि बात है।ओपन डोर ने यह विशेषांक प्रकाशित कर अनिल के साथ साथ धामपुर नगर के साहित्यिक समाज को भी गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश शर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More