शोधादर्श के संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा विशेषांक का विमोचन-लोकार्पण

 

धामपुर। शोधादर्श के संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा विशेषांक का विमोचन-लोकार्पण शिवाजी पार्क स्थित पंडित जी की प्रतिमा स्थल पर सम्पन्न हुआ।

संपादक आचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने और संचालन डॉ अनिल शर्मा अनिल और मनोज कात्यायन (संयोजक) ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ पंकज भारद्वाज ने कहा कि संपादकाचार्य की स्मृतियों को संजोए रखने की कड़ी में यह विशेषांक एक मील का पत्थर है। एक ही जिल्द में पंडित रुद्रदत्त शर्मा पर इतनी सामग्री अन्यत्र कहीं भी उपलब्ध नहीं है। यह विशेषांक एक ऐसा दस्तावेज बन गया है जो आने वाली पीढ़ियों को उनके संबंध में बताता रहेगा।

संपादक शोधादर्श अमन कुमार त्यागी ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में अतुलनीय योगदान करने वाले पत्रकार पंडित रुद्रदत्त शर्मा जी पर भारतवर्ष के सभी पत्रकारों को गर्व है। धामपुर स्थित उनकी एकमात्र प्रतिमा के समक्ष इस विशेषांक का विमोचन लोकार्पण एक ऐतिहासिक पल है।


विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने कहा कि पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय और यह प्रतिमा अमूल्य धरोहर है,आज इन धरोहरों यह विशेषांक भी जुड़ गया है।
डॉ अनिल शर्मा अनिल ने पंडित रुद्रदत्त जी के संबंध में चर्चा करते हुए अमन कुमार त्यागी के श्रम औरर संयोजन से तैयार इस विशेषांक में उल्लेखित कुछ विशेष बिंदुओं को रेखांकित किया।
अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय के नामकरण और उद्घाटन के संस्मरण सुनाते हुए अमन कुमार त्यागी के कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

समाजसेवी विवेक अग्रवाल और डॉ.अमित कुमार सिंह और रोमियो मयूर अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मनोज कात्यायन ने पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति के कार्यों की चर्चा करते हुए इस पत्रिका को महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

अंत में पंडित रुद्रदत्त शर्मा सम्मान समिति की ओर से विवेक अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

नहीं रहा साहित्य का चमकता सितारा : नृपेन्द्रनाथ गुप्त

    साहित्य के गगनांगन में एक दैदीप्यमान नक्षत्र जिसने साहित्य को आलोकित कर ज्ञान की किरणों को पाठकों के बीच पहुँचाया। इनका नाम था- नृपेन्द्रनाथ गुप्त। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया ,जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इनका जन्म 01 सितम्बर, 1934 ई0 को बिहार राज्य के मुंगेर जिलान्तर्गत माधोपुर गाँव में हुआ […]

Read More
News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More