समाज और राष्ट्र की प्रगति में मीडिया की विशिष्ट भूमिका होती है

धामपुर। समाज और राष्ट्र की प्रगति में मीडिया की विशिष्ट भूमिका होती है। इसलिए मीडिया को हमेशा सकारात्मक और सर्जनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए।
यह कहना है वरिष्ठ शिक्षक और आकाशवाणी से जुड़े प्रसारणकर्मी आलोक त्यागी का। यहां साहित्यकार डॉ अनिल शर्मा ‘अनिल’ के आवास पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया की जिम्मेदारी विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया,जनमत बनाने और सकारात्मक सोच को विकसित करने में विशेष भूमिका निभाता है। वरिष्ठ पत्रकार अमन त्यागी ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया की बढ़ती सक्रियता व लोकप्रियता इस बात का प्रतीक है कि सकारात्मक सोच को हमेशा पसंद किया जाता है। वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने मीडिया के विभिन्न आयामों की चर्चा करते हुए युवाओं से इस क्षेत्र में कैरियर बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे साहित्यकार डॉ अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि मीडिया के बिना विकासशील समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी लोकतंत्र में विशेष होती है इसीलिए मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा जाता है। इस अवसर पर हिन्दी कृति कुंज के संस्थापक साहित्यकार पंडित नरेन्द्र शर्मा और अमन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More