आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा को किया सम्मानित

नजीबाबाद। संस्कृति फाऊंडेशन की ओर से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।
आदर्श नगर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में संस्कृति फाऊंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा के समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास सराहनीय है वक्ताओं ने कहा कि जन समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाना कम मुश्किल भरा काम नहीं है उन्होंने रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न मार्गो को गड्ढा मुक्त करने, लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुलों की मरम्मत तथा उनकी गैपिंग को सही कराने, जलालाबाद तथा गढ़मलपुर फ्लाईओवर ब्रिजो के जीना निर्माण के लिए संघर्ष करने तथा रायपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 481 पर विद्युतीकरण आदि की बात को शासन प्रशासन तक पहुंचाने पर उनकी सराहना की।
इससे पूर्व आरटीआई कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पति पारेंद्र सिंह ने तथा संचालन प्रदीप डेजी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहू जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एल एस बिष्ट रहे।
कार्यक्रम के आयोजक संस्कृति फाऊंडेशन के संस्थापक डॉ रितेश सैन , पवन शर्मा एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री शिवकुमार महेश्वरी, मुख्य टिकट निरीक्षक प्रवेश वरनवाल, चौधरी ईशम सिंह, डॉक्टर मंजू जोहरी, अजय सिंघल, जयप्रकाश शर्मा, कपिल गोयल, राजन गर्ग, राहुल जैन, श्याम सुन्दर राठी , आदित्य शर्मा आदि रहे।

One thought on “आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा को किया सम्मानित”

  1. Wow, wonderful weblog layout! How long have you been running a
    blog for? you made running a blog glance easy.

    The whole glance of your web site is fantastic, let alone the
    content material! You can see similar here sklep online

Leave a Reply to sklep internetowy Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More