सुन्दरलाल की पुस्तक ‘ भारत में अंगरेजी राज’ भारत में अंगरेजी शासकों के षड्यंत्रों व अत्याचारों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज

रुड़की : वर्ष 1929 में प्रकाशित स्वतंत्रता सेनानी एवं इतिहासकार सुन्दरलाल की पुस्तक ‘ भारत में अंगरेजी राज’ भारत में अंगरेजी शासकों के षड्यंत्रों व अत्याचारों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस पुस्तक के परिप्रेक्ष्य में देखें तो कह सकते हैं कि आज जो इतिहास हम पढ़ रहे हैं , वह पूर्णतः अप्रमाणिक तथा असत्य है ! इस पुस्तक में प्रमाणित रूप से प्रकाशित तथ्यों को यदि भारतीय इतिहास की पुस्तकों में सम्मिलित किया जाता , तो लोगों के समक्ष सच्चाई से युक्त एक दूसरा ही इतिहास सामने आता। ये विचार रुड़की के साहित्यकार तथा प्रोफेसर डॉ. सम्राट् सुधा ने एक भेंट में व्यक्त किये। उनके पास 18 मार्च, 1929 को प्रकाशित भारत में अंगरेजी राज पुस्तक के दोनों खंड हैं।

डॉ. सम्राट् सुधा ने बताया कि सुन्दरलाल की इस महत्वपूर्ण पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों से अंगरेज सरकार में इतनी खलबली मची कि 22 मार्च, 1929 को ही अंगरेज सरकार की ओर से ज़ब्ती का आदेश लेकर पुलिस प्रकाशक के यहाँ पहुँच गयी थी। तब तक इस पुस्तक के इस प्रथम संस्करण की कुल 2000 प्रतियों में से 1700 पुस्तकें ग्राहकों के पास पहुँच चुकी थी । ज़ब्त की गयी 300 पुस्तकों के अतिरिक्त पुलिस ने ग्राहकों के पते हासिल कर पुस्तकें ज़ब्त की। इस पुस्तक की महत्ता समझ महात्मा गांधी ने ‘ यंग इण्डिया’ में इस ज़ब्ती को ‘ दिनदहाड़े डाका'( Daylight Robbery) बताया। इस पुस्तक की ज़ब्ती के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमा चला , तो सरकारी वकील ने स्वयं यह कहा था कि-” चूँकि इस पुस्तक की सारी बातें सच्ची हैं, इसीलिए यह अधिक खतरनाक है।” बाद में 15 नवम्बर,1937 को संयुक्तप्रांत सरकार ने इस पुस्तक के ज़ब्ती का आदेश समाप्त किया।

डॉ. सम्राट् सुधा के अनुसार लगभग 1500 पृष्ठ की इस पुस्तक में अंग्रेज इतिहाकारों, गवर्नरों के पत्रों, ईस्ट इण्डिया कंपनी की रिपोर्टों आदि दस्तावेजों के माध्यम से अंगरेजी राज का पर्दाफाश किया है। पुस्तक में सप्रमाण यह बताया गया कि कंपनी के डाइरेक्टर अपनी रिपोर्टों में मनमाने ढंग से परिवर्तन करते थे और आपत्तिजनक तथ्यों को होशियारी से दबा देते थे। सुन्दरलाल ने अपनी इस पुस्तक में लिखा है कि मात्र भारतीय राजाओं के चरित्र हनन का ही नहीं, वरन् उनके गलत चित्रों का प्रयोग भी अंग्रेज इतिहासकारों ने अपनी पुस्तकों में किया। सुन्दरलाल ने अंग्रेज इतिहास लेखक सर जान कवे को उन्हीं की पुस्तक से एक उद्धरण प्रस्तुत किया है, जिसमें कवे ने स्वयम् यह स्वीकारा है कि भारतीय नरेशों और उनके उत्तराधिकारियों को उनका झूठा इतिहास लिखकर कलंकित करना अंग्रेजी रिवाज़ है।सुन्दरलाल ने अपनी इस पुस्तक में बताया है कि अंग्रेज किस प्रकार छल और ग़लतफ़हमी फैलाने में निपुण थे। मीर जाफ़र के संदर्भ में 10 नवम्बर, 1760 को कलकत्ता में अंग्रेज अफसरों की एक सभा हुई, जिसमें अंग्रेज अफसर हालवेल का लिखा एक पत्र पढ़ा गया और मीर जाफ़र को अनेक लोगों की हत्या का दोषी बताया गया। मीर जाफ़र की मृत्यु के पश्चात क्लाइव और उसके साथियों ने सन् 1965 में कंपनी के डाइरेक्टर्स के नाम एक अन्य पत्र लिखा और सूचित किया कि जिन हत्याओं का इल्ज़ाम मीर जाफ़र पर लगाया गया था, वह सब झूठ था, यही नहीं, जिन स्त्री- पुरुषों की हालवेल के पत्र में सूची दी गयी थी और कहा गया था कि मीर जाफ़र ने उन्हें मरवा डाला, सिवाय दो के , उनमें से सब इस समय जिन्दा हैं।सुन्दरलाल ने अपनी पुस्तक में यह प्रमाणित किया है कि अंग्रेजों के समय सन् 1851 से 1934 तक कुल 5 करोड़ 76 लाख पाउंड यानि तत्कालीन लगभग 75 करोड़ रुपये ‘ होम चार्जेज’ के नाम पर भारत से इंग्लैंड भेजे गये थे। इस रकम के बदले भारत को कुछ प्राप्त नहीं हुआ था।
डॉ. सम्राट् सुधा ने कहा कि सुन्दरलाल की पुस्तक ‘ भारत में अंगरेजी राज’ के चौंकाने वाले ऐतिहासिक तथ्यों को स्वतंत्रता के पश्चात इतिहास की पुस्तकों में सम्मिलित क्यों नहीं किया गया, यह शोध का विषय है, यद्यपि स्वाधीनता के पश्चात् प्रकाशन विभाग, भारत सरकार द्वारा इस पुस्तक का प्रथम प्रकाशन जुलाई, 1960 में किया गया। इस पुस्तक के परिप्रेक्ष्य में देखें तो कह सकते हैं कि आज जो इतिहास हम पढ़ रहे हैं , वह पूर्णतः अप्रमाणिक तथा असत्य है !

 

प्रेषक
■ डॉ. सम्राट् सुधा
94 ( नया-130)
पूर्वावली, गणेशपुर,
रुड़की-247667,उत्तराखंड
व्हाट्सएप : 9412956361

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More