पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला : उप्साला विश्वविद्यालय, स्वीडेन के आचार्य हाइंस वर्नर वेसलर का व्याख्यान

 

पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग 10 सितंबर 2025 को ‘हिंदी को विश्व भाषा बनने के लिए उसकी आवश्यकताओं का निर्धारण तकनीकी परिवर्तन और भाषा नीति विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। आचार्य हाइंस वर्नर वेसलर, भाषाविज्ञान और वाङ्मयशास्त्र विभाग, उप्साला विश्वविद्यालय, स्वीडेन सभी आभासी श्रोताओं का ज्ञानवर्धन करेंगे। आचार्य हाइंस ने इंडोलॉजी, तुलनात्मक धर्म और संगीतशास्त्र का गहन अध्ययन किया है और संस्कृत साहित्य के महाकाव्यों के साथ-साथ आधुनिक दक्षिण एशिया, उसकी भाषाओं एवं साहित्य पर भी शोध किया है। हिंदी के प्रति इनकी निष्ठा को देखते हुए इनको विश्व हिंदी सम्मान (2015), जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार 2018 और कैमिल बुल्के पुरस्कार 2022 जैसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है।

पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सी. जय शंकर बाबु द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के ‘स्वयम्’ (‘SWAYAM’) पोर्टल पर आयोजित ‘भाषा-प्रौद्योगिकी का परिचय’ निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम के अंतर्गत यह 40वीं अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला 10 सितंबर की शाम 6.00 बजे (भारतीय समयानुसार) आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला की अध्यक्षता पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सी. जय शंकर बाबु करेंगे ।

भाषा-प्रौद्योगिकी निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम भारतीय भाषाओं की सांस्कृतिक, सामाजिक और तकनीकी पुनर्स्थापना का आत्मीय अनुष्ठान है। भारत की विविधता को शक्ति में बदलने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित भाषा प्रौद्योगिकी के बहुआयामी समावेश भारत को ‘डिजिटल लोकतंत्र’ में विकसित करने तथा चेतना जागृति की पहल है। असंख्य बुद्धिजीवियों के आत्मीय सहयोग से ज्ञान-यज्ञ की राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शृंखला विगत दिसंबर माह से निरंतर चलाई जा रही है।

इस अनुष्ठान का लाभ उठाने के लिए देश-विदेश से अध्येता, विद्वान, भाषा चिंतक, विद्यार्थी, शिक्षक आदि आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री उमेश कुमार प्रजापति ‘अलख’ तथा डॉ. अनुपमा, प्रवक्ता हिंदी, दिल्ली शिक्षा विभाग, नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।

गूगल मीट पर आयोजित व्याख्यान में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी https://meet.google.com/art-tauu-pmo लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More