हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

 

नजीबाबाद। आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में विद्यालय में आए उन्होंने अनेक गतिविधि कीं। जैसे एकल नृत्य ,समूह नृत्य , मां यशोदा और कृष्णा से जुड़ी झांकी भी इस अवसर पर प्रस्तुत की गई।

अनेक बच्चों ने इस अवसर पर झूला प्रतियोगिता में भी भाग लिया और सुंदर-सुंदर झूले बनाए उनमें लड्डू गोपाल जी को बैठाकर झुलाया। कुछ विद्यार्थियों ने राधा कृष्ण की पेंटिंग बनाकर वाह वाही लूटी ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ०रजनी शर्मा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमें भगवान कृष्ण के संदेशों को जीवन में अपनाना चाहिए और अच्छा इंसान बनना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों में सृजनात्मक एवं रचना कौशल का विकास होता है ।

सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

नहीं रहा साहित्य का चमकता सितारा : नृपेन्द्रनाथ गुप्त

    साहित्य के गगनांगन में एक दैदीप्यमान नक्षत्र जिसने साहित्य को आलोकित कर ज्ञान की किरणों को पाठकों के बीच पहुँचाया। इनका नाम था- नृपेन्द्रनाथ गुप्त। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया ,जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इनका जन्म 01 सितम्बर, 1934 ई0 को बिहार राज्य के मुंगेर जिलान्तर्गत माधोपुर गाँव में हुआ […]

Read More
News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More