लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

 

पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित गणमान्य लोग शामिल थे ।
आप लगभग 60 वर्षों से संगीत की सेवा किए हैं । आपके द्वारा संगीत के क्षेत्र में किए योगदान स्मरणीय रहेंगे। ऐसे तो आप हिंदी, भोजपुरी के अतिरिक्त कई क्षेत्रीय भाषाओं में गायन एवं लेखन किए हैं ।वास्तव में आप आदरणीय हैं ।आप संगीत जगत में नई पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत हैं ।90 वर्ष की उम्र में भी आपकी आवाज़ में खनक है जो बरबस श्रोताओं को आकर्षित करती है ।
भरत सिंह भारती का जन्म भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के नोनउर गांव में 20 नवंबर, 1936 को हुआ था ।संगीत इन्हें विरासत में मिली थी ।उनके पिता सत्यनारायण सिंह प्रसिद्ध संगीतज्ञ थे ।भारती जी अब तक हजारों शिष्यों को संगीत की शिक्षा दे चुके हैं ।आप वाद्य यंत्रों में हारमोनियम , तबला,ढोलक, बांसुरी ,सितार बजाने में भी निपुण हैं।
भारती जी ने पद्मश्री सम्मान पाने पर ओपन डोर को बताया कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे समाज ,क्षेत्र और देश का सम्मान है ।मैं भारत सरकार और सभी देशवासियों को दिल से आभार व्यक्त करता हूं ।मुझे बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि हमारे समाज की आवाज़ और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है ।यह पल मेरे जीवन का सबसे यादगार और भावुक क्षण है ।यह पुरस्कार हमें एकता, मेहनत और अपनी मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
हम सब को इन पर गर्व है।

प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More