गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”

हिन्दी
“””””””
(ताटंक, ककुभ और लावणी छन्दों में)
मीठी मीठी भाषाओं से  शोभित है परिवेश सखे।
फिर भी बिना राष्ट्र भाषा के लगता गूँगा देश सखे।।
बैठी हुई देववाणी की ये सन्तानें  सहोदरी।।
भारतमाता के सुकण्ठ परअलंकार रस छन्द भरी।
कन्नड़ कोंकणी कश्मीरी उर्दू उडिया नेपाली।
मलयालम,मैथिली मणिपुरी मधुर मराठी बंगाली।।
तमिल तेलुगू सिंधी हिन्दी बोड़ो असमी गुजराती।
पंजाबी संथली डोगरी अँगरेजी संस्कृत गाती।।
सदा दूसरी भाषा ने हर भाषा का सम्मान रखा।
स्वतन्त्रता की समर भूमि में स्वाभिमान का भान रखा।।
कितना सुन्दर मेलजोल है अनबन भरा स्वभाव नहीं।
संस्कृति की वाहिनी सरीखी आपस में टकराव नहीं।।
भाषाओं के मध्य सेतु सी हिन्दी कनक कुमारी है।।
इसीलिए सारी भाषाओं को यह भाषा प्यारी।।
कारण दोषरहित उच्चारण सनातनी सरला सरिता।
तकनीकी लिपि की अधुनातन सर्वमान्य सरिता भरिता।।
सरल व्याकरण तरल आचरण नित्य नवीन पुरानी है।
आज राजभाषाओं में अब हिन्दी ही पटरानी है।।
पके दशहरी आम सरीखी मीठी भाषा हिन्दी है।
शब्द शब्द में घुली माधुरी जन अभिलाषा हिन्दी है।।
तुलसी सूर कबीर वृन्द भूषण मीरा रसखानों की।
केशव पन्त निराला दिनकर हरिश्चन्द दीवानों की।।
बच्चन सुमन महादेवी शिशु,अटल सुभद्रा माखन की।
नीरज सरल विराट बालकवि गुप्त प्राण आराधन की।।
भदावरी मैथिली बघेली बुन्देली कुरमाली की।
भोजपुरी अवधी पैशाची कन्नौजी बिलवाली की।।
खड़ी राँगड़ी पड़ी बाँगड़ी मधुर मालवी निम्माड़ी।
गढ़वाली छत्तीसगढ़ी भीली हाड़ौती मेवाड़ी ।।
हरियाणवी कुमायूँनी ब्रज मारवाड़ ढूँढाड़ी की।
मेवाती खोरठा माल्टो हिन्दी शान पहाड़ी की।।
यह सन्तान संस्कृत की है यह पहचान हमारी है।
यही आत्म गौरव की आभा युग की बान दुलारी है।।
गान हमारी शान हमारी हिन्दी मान हमारी है।।
रस की खान ठान जीवन की मधु मुस्कान हमारी है।।
अब हिन्दी माता के माथे पर चमकीली बिन्दी हो।
मिल कर कहें राष्ट्र भाषा के पद पर अपनी  हिन्दी हो।।
🌷✍️
रचनाकार (स्वरचित व मौलिक)
गिरेन्द्रसिंह भदौरिया “प्राण”
“वृत्तायन” 957, स्कीम नं. 51
इन्दौर पिन – 452006 (म.प्र.)
मो. 9424044284
6265196070

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाज

भारत संसार का आदर्श हो

काफी पुरानी बात है हमारे दादा जी के पास एक बड़ा मकान था जिसके वो इकलौते वारिस थे, बच्चे छोटे थे इसलिए रहने के लिए काफी था। उसी बड़े मकान से सटे हुए हमारे दो छोटे मकान और थे जो खाली पड़े थे । एक दिन एक औरत अपने चार छोटे छोटे बच्चो के साथ […]

Read More
समाज

स्वास्थ्य,शांति और सामंजस्य जीवन की मूल आवश्यकता: स्वामी निरंजनानंद

कुमार कृष्णन विश्व योग पीठ के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने कहा है कि वर्तमान मे मानव जीवन की सबसे मूल आवश्यकता है— स्वास्थ्य,शांति और सामंजस्य। इसे बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। नये — नये रोग जन्म ले रहें हैं। बच्चे तक इसका शिकार हो रहे हैं। वे मुंगेर दशभूजी स्थान में दो […]

Read More
समाज

मानवीय समानता की संभावनाओं का उपहास उड़ाता यथार्थ

निमिषा सिंह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कहते थे “औरत किसी भी जाति की हो अपनी जाति में उसकी वही स्थिति होती है जो एक दलित औरत की समाज में”। मौजूदा समय में जहां गैर दलित स्त्रियां अपने अधिकारों के लिए पितृ सत्तात्मक समाज से लड़ रही हैं। आज भी दोयम दर्जे का जीवन जी रही […]

Read More