
गुरु होते हैं मार्गदर्शक
शिष्यों के लिए आकर्षक।
गुरु देते शिष्यों को शिक्षा
शिष्य भी करते गुरु की रक्षा।
गुरु _शिष्य के रिश्ते हैं अनमोल
इनके होते हैं सुन्दर बोल।
दोनों होते हैं महत्वपूर्ण
ये दोनों होते हैं पूर्ण।
गुरु_शिष्य करते भारत का कल्याण
जिससे भारतवर्ष बना रहेगा महान।
गुरु का होता यशोगान
शिष्य का भी होता गुणगान।
दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)