रामधारी सिंह दिनकर

विधा – छन्दमुक्त
“”””””””””””””””””””

राज्य बिहार जिला मुंगेर, ग्राम सिमरिया में जन्मे ।
30 सितम्बर 1908 को, रविसिंह-मनरूप देवी के घर में ।।
रामधारी सिंह दिनकर, राष्ट्रकवि दिनकर सदृश थे ।
गद्य-पद्य में सिद्ध महारथ, पढ़ने को सब लोग विवश थे ।।

था ‘विजय सन्देश’ पहला, काव्य संग्रह आपका ।
आलोचना ‘मिट्टी की ओर’,’शुद्ध कविता की खोज’, ‘काव्य की भूमिका’ ।।
यात्रा वृत्तान्त ‘मेरी यात्राएँ’, और दूसरा ‘देश-विदेश’ ।
रेडियो – रूपक   ‘हेराम’, संस्मरण  ‘शेष-नि:शेष’ ।।

साहित्य अकादमी से पुरस्कृत, ‘संस्कृति के चार अध्याय’ ।
‘कुरुक्षेत्र’ में पद्मभूषण मिला, कीजिए सब स्वाध्याय ।।
ज्ञानपीठ जिसने दिया, वह ‘उर्वशी’ हर उर बसी ।
संस्कृति,समाज,धर्म व्यापित, रूढ़ियों की जड़ डसी ।।

‘रश्मिरथी’,’रसवन्ती’,’रेणुका’, ‘धूप-छाँह’, ‘बापू’, ‘प्रणभंग’ ।
‘हुंकार’,’परशुराम की प्रतीक्षा’, ‘अर्द्धनारीश्वर’ पढ़ अंग दंग ।।
शोषण के थे प्रबल विरोधी, असहायों की आशा थे ।
भारत के श्रेष्ठ सृजनकारों की, ‘माधव’ वे परिभाषा थे ।।

 


डॉ. सन्तोष कुमार माधव
महोबा (उ.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कविता

मां

जगत की धरोहर : मां मां प्यार का संगम है । इनसे सारे कार्य सफल हैं । ये बच्चों को चलना और बोलना सिखाती। ये बच्चों को पढ़ना और खेलना सिखाती। आप बच्चों को बनाती नेक इंसान । ये शिक्षित होकर करते राष्ट्र का कल्याण। मां प्यार का संगम है। इनसे सारे कार्य सफल हैं। […]

Read More
कविता

डॉक्टर श्रीरंजन सूरिदेव

  सरस्वती सारस्वत वरद पुत्र को, मेरा शत _शत नमन । आपने साहित्य से अगाध प्यार कर , किया साहित्य सृजन । साहित्य सृजित कर, किया नाम रोशन । साहित्य जगत में , आपकी प्रतिभा थी, विलक्षण । आपका नाम गूंजता कण_कण, आपथे सफल, विद्वतजन । आपके प्रशंसक थे , सकल पाठकगण। श्रीरंजन थे , […]

Read More
कविता

शांति शिरोमणि तुलसीदास

  भारतीय साहित्य गगन के चन्द्र काव्य जगत के आप हैं हास। वंदनीय हे शांति शिरोमणि नमो भक्त कवि तुलसीदास । बांदा जिला ग्राम राजापुर आपसे हुआ समुन्नत भाल। मां हुलसी के पुत्र महाकवि आत्माराम पिता के लाल। भारत के अभिमान जगत के आप हैं कवि उज्ज्वल आदर्श। नत मस्तक हो विश्व कह रहा धन्य […]

Read More