डॉक्टर श्रीरंजन सूरिदेव

 

सरस्वती सारस्वत वरद पुत्र को, मेरा शत _शत नमन ।
आपने साहित्य से अगाध प्यार कर ,
किया साहित्य सृजन ।
साहित्य सृजित कर,
किया नाम रोशन ।
साहित्य जगत में ,
आपकी प्रतिभा थी,
विलक्षण ।
आपका नाम गूंजता कण_कण, आपथे सफल,
विद्वतजन ।
आपके प्रशंसक थे ,
सकल पाठकगण।
श्रीरंजन थे ,
साहित्य के लिए वरदान ।
जिससे भारतवर्ष ,
बना महान ।
आपका नाम था _श्रीरंजन, आपकी रचना थी _
मेघदूत एक अनुचिंतन ।
आपका उपनाम था _
सूरिदेव।
आप थे साहित्य के
आराध्य देव ।
आप थे ,
कई विषयों के विद्वान ।
आपका होता रहेगा ,
सर्वत्र योगदान।
आपको सफलता मिली ,
संपादन में ।
आपको सम्मान मिला ,
साहित्य सृजन में ।
आपसे पाठकों को मिलता, मनोरंजन और ज्ञान।
पाठकगण आपका करते ,
आदर और सम्मान ।
आपसे पाठकों को मिलता , असीम प्यार ।
आप हैं ,
हमारे प्यारे साहित्यकार ।
श्रीरंजन की वसुदेव हिंडी,
काफी प्रसिद्धि पाई ।
जन-जन के ज्ञान का,
अनुपम संदेश दिलाई ।
श्रीरंजन थे ,
अक्षर भारती के रचनाकार ।
आप थे ,
प्रतिभा संपन्न साहित्यकार ।
आप पर है ,
भारत को नाज।
आप देते हैं,
संबल आवाज ।
श्रीरंजन ,
कई पुरस्कार व सम्मान थे पाए ।आप भारतवर्ष की ,
शोभा में चार चांद थे लगाए।

 

दुर्गेश मोहन
बिहटा,पटना( बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कविता

मां

जगत की धरोहर : मां मां प्यार का संगम है । इनसे सारे कार्य सफल हैं । ये बच्चों को चलना और बोलना सिखाती। ये बच्चों को पढ़ना और खेलना सिखाती। आप बच्चों को बनाती नेक इंसान । ये शिक्षित होकर करते राष्ट्र का कल्याण। मां प्यार का संगम है। इनसे सारे कार्य सफल हैं। […]

Read More
कविता

रामधारी सिंह दिनकर

विधा – छन्दमुक्त “””””””””””””””””””” राज्य बिहार जिला मुंगेर, ग्राम सिमरिया में जन्मे । 30 सितम्बर 1908 को, रविसिंह-मनरूप देवी के घर में ।। रामधारी सिंह दिनकर, राष्ट्रकवि दिनकर सदृश थे । गद्य-पद्य में सिद्ध महारथ, पढ़ने को सब लोग विवश थे ।। था ‘विजय सन्देश’ पहला, काव्य संग्रह आपका । आलोचना ‘मिट्टी की ओर’,’शुद्ध कविता […]

Read More
कविता

शांति शिरोमणि तुलसीदास

  भारतीय साहित्य गगन के चन्द्र काव्य जगत के आप हैं हास। वंदनीय हे शांति शिरोमणि नमो भक्त कवि तुलसीदास । बांदा जिला ग्राम राजापुर आपसे हुआ समुन्नत भाल। मां हुलसी के पुत्र महाकवि आत्माराम पिता के लाल। भारत के अभिमान जगत के आप हैं कवि उज्ज्वल आदर्श। नत मस्तक हो विश्व कह रहा धन्य […]

Read More