शिव स्तुति

 

शिव की महिमा का है चमत्कार।
उन्होंने बनाया बहुत बड़ा संसार।
ये हैं अग्रगण्य त्रिपुरारी।
ये तांडव नृत्य करते हैं भयहारी।
इनकी डमरू बोलती डम_डम_डम।
इनके भक्त नाचते छम_छम_छम।
भोला खाते भांग _धतूरा।
ये कल्याण करते पूरा_पूरा।
इनको भाते हैं अकोन, कनेर, धतूरा के फूल।
जो उनकी पूजा के लिए है मूल।
औढरदानी का नाम है त्रिनयन।
इनका नाम गूंजता है कण_कण।
जिनके गला में शोभता रुद्राक्ष व सर्पहार।
शंकर क्रोधित हो करते संहार।
शंकर के सर पर शोभता है चंद्रमा।
ये हमारे हैं सुन्दर परमात्मा।
महादेव को चढ़ता गंगा जल।
सदियों से आज और कल।
जिन्हें भाता बिल्व पत्र।
जिनकी महिमा है सर्वत्र।
भोला की जटा में रहता जल की धार।
ये हैं संसार के सृजन हार।
ये हैं सृष्टि के लिए उपहार।
ये भक्तों को देते प्यार।
ये हैं देवों के देव महादेव।
ये हैं हम लोगों के आराध्य देव।
शिव भक्तों पर खुश होकर,
कालदर्शी कहलाते हैं।
भक्त खुशी होकर उन्हें,
प्रियदर्शी भगवन कह जाते हैं।

 


दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना ( बिहार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कविता

रामधारी सिंह दिनकर

विधा – छन्दमुक्त “””””””””””””””””””” राज्य बिहार जिला मुंगेर, ग्राम सिमरिया में जन्मे । 30 सितम्बर 1908 को, रविसिंह-मनरूप देवी के घर में ।। रामधारी सिंह दिनकर, राष्ट्रकवि दिनकर सदृश थे । गद्य-पद्य में सिद्ध महारथ, पढ़ने को सब लोग विवश थे ।। था ‘विजय सन्देश’ पहला, काव्य संग्रह आपका । आलोचना ‘मिट्टी की ओर’,’शुद्ध कविता […]

Read More
कविता

शांति शिरोमणि तुलसीदास

  भारतीय साहित्य गगन के चन्द्र काव्य जगत के आप हैं हास। वंदनीय हे शांति शिरोमणि नमो भक्त कवि तुलसीदास । बांदा जिला ग्राम राजापुर आपसे हुआ समुन्नत भाल। मां हुलसी के पुत्र महाकवि आत्माराम पिता के लाल। भारत के अभिमान जगत के आप हैं कवि उज्ज्वल आदर्श। नत मस्तक हो विश्व कह रहा धन्य […]

Read More
कविता

गुरु -शिष्य

  गुरु होते हैं मार्गदर्शक शिष्यों के लिए आकर्षक। गुरु देते शिष्यों को शिक्षा शिष्य भी करते गुरु की रक्षा। गुरु _शिष्य के रिश्ते हैं अनमोल इनके होते हैं सुन्दर बोल। दोनों होते हैं महत्वपूर्ण ये दोनों होते हैं पूर्ण। गुरु_शिष्य करते भारत का कल्याण जिससे भारतवर्ष बना रहेगा महान। गुरु का होता यशोगान शिष्य […]

Read More