ग़ज़ल/आदित्य आजमी

ग़ज़ल

सिसक रही सदी लिखो कवि,
सूख रही है नदी लिखो कवि!

नेकी का तो पतन हो रहा है,
बढ़ रही है बदी लिखो कवि!

किसी दिन घर को गिरा देगी,
ये बुनियादी नमी लिखो कवि!

मंगल पर जाने की तैयारी है,
कम पड़ती जमीं लिखो कवि!

आधुनिकता के इस काल मे,
गुम हो गई हसी लिखो कवि!

यक़ीनन हिंदी और उर्दू दोनों
दो बहने हैं सगी लिखो कवि!

क्रांतिकारी मशाल जलायेगी,
चिंगारी जो दबी लिखो कवि!

कौन दिखाये दर्पण ‘आदित्य’,
कलम जब थमी लिखो कवि!

 

नाम आदित्य आजमी
शायर – गीतकार
ग्राम – हैदराबाद उर्फ छतवारा (बड़ा पुरा)
पोस्ट – चण्डेश्वर
जिला – आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
पिन कोड- 276128
मोबाइल नं. – 9621983250

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहित्य

समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आभासी बैठक का आयोजन डॉ. अखिलेश कुमार निगम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम उमेश कुमार प्रजापति ने अपने कुशल मंच संचालन में विगत बैठक की कार्यवाही को पढ़ा गया और आज की बैठक का उद्देश्य बताया। आज की बैठक में समावेशी साहित्य संस्थान के […]

Read More
कविता

डॉक्टर श्रीरंजन सूरिदेव

  सरस्वती सारस्वत वरद पुत्र को, मेरा शत _शत नमन । आपने साहित्य से अगाध प्यार कर , किया साहित्य सृजन । साहित्य सृजित कर, किया नाम रोशन । साहित्य जगत में , आपकी प्रतिभा थी, विलक्षण । आपका नाम गूंजता कण_कण, आपथे सफल, विद्वतजन । आपके प्रशंसक थे , सकल पाठकगण। श्रीरंजन थे , […]

Read More
साहित्य

भागलपुर ने दी राष्ट्रकवि दिनकर को ख्याति

कुमार कृष्णन भागलपुर से ही राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर को ख्याति मिली। इसे उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है। उनके मुताबिक- ” 1933 में सुप्रसिद्ध इतिहासकार काशी प्रसाद जायसवाल नें भागलपुर में बिहार प्रादेशिक हिन्दी साहित्य सम्मेलन का सभापतित्व किया था।इसके आयोजक थे पं शिवदुलारे मिश्र अपनी कविता ‘हिमालय’ ‘के प्रति’ उपकार मानता हूं। जनता में […]

Read More