“स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाएं” पुस्तक का विमोचन

धामपुर। “स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाएं” नामक पुस्तक का विमोचन “क्षत्रिय भवन” धामपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि.. श्रीमती क्षमा हेमलता (ब्लॉक प्रमुख), आकाश अग्रवाल, निशा राजपूत प्रवक्ता कला डायट, भारती चौहान, नीरजा सिंह, अनिल शर्मा, राजेश जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पुस्तक के सम्पादक संदीप कुमार शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं और वर्तमान में विकास खण्ड कोतवाली में कार्यरत हैं। सह सम्पादक सविता चौहान, रश्मि शर्मा, दीपशिखा राजपूत, प्रतिभा रानी, डा अमित कुमार सभी शिक्षक हैं।

पुस्तक में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया है। जिसका उद्देश्य है कि भारत देश को आज़ाद कराने के लिए संघर्ष, त्याग समर्पण और बलिदान देने वाले वीरों की शौर्य गाथाएं जन–जन तक पहुंचे। पुस्तक निर्माण कार्य में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शिक्षकों के अतिरिक्त अन्य जनपदों के शिक्षकों ने भी सहयोग प्रदान किया है। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् गीत के साथ हुआ।पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अभिषेक भटनागर, रितु, अंजिता रानी, रीना रानी, अनिता राजपूत, शैली शर्मा, स्वाति कौशिक, मोहित कुमार, पूजा रवि, सोनदेव सिंह, डा. चंद्रकला भागीरथी, डा. सुशील कुमार, दिव्यंक प्रताप, शैलजा, सुनील कुमार टॉक , मनीषा त्यागी , अभिषेक भारद्वाज, तरुण प्रताप सिंह, एहतेशाम अहमद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

https://youtu.be/8oTunIdiuhs?si=Ud1_uUr5e0SS4MnU

 

One thought on ““स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाएं” पुस्तक का विमोचन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More