मुरादाबाद : समारोह में साहित्यकार हुए सम्मानित

मुरादाबाद।

मुरादाबाद की साहित्यिक संस्था अन्तरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा साहित्यकार योगेन्द्र पाल सिंह विश्नोई के अमृत महोत्सव ग्रंथ के लोकार्पण समारोह का आयोजन रविवार चार अगस्त 2024 को कंपनी बाग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में किया गया। समारोह की अध्यक्षता आई.बी. के पूर्व निदेशक एस.पी. सिंह ने की। मुख्य अतिथि, पूर्व हिंदी आचार्य, अध्यक्ष एवं डीन, कला संकाय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र प्रो. बाबूराम रहे।अति विशिष्ट अतिथि-प्रो. संजीव कुमार पूर्व हिंदी आचार्य और अध्यक्ष महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक, विशिष्ट अतिथि धवल दीक्षित, डॉ. सरोज दहिया रहे।  संचालन डॉ. रामगोपाल भारतीय (मेरठ) ने किया तथा संयोजन डॉ. महेश ‘दिवाकर’ ने किया।

मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. प्रेमवती उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से आरंभ समारोह में मंच के संरक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, एडवोकेट, चाँदपुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्थापक अध्यक्ष साहित्य भूषण डॉ. महेश ‘दिवाकर’ ने मंच की आख्या प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का परिचय दिया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

मुरादाबाद के साहित्यकार योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई के 90वें वर्ष में प्रविष्ट होने पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित डॉ. महेश दिवाकर के संपादन में प्रकाशित ‘अमृत महोत्सव ग्रंथ’ का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों ने किया। इसके अतिरिक्त हरियाणा से पधारी लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार डॉ. सरोज दहिया के दोहा संग्रह ‘वर्णवेणी’ और एम पी कमल स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण भी किया गया।

मुरादाबाद की सभी साहित्यिक संस्थाओं ने साहित्यकार योगेन्द्रपाल सिंह विश्नोई का अभिनन्दन किया। मंच की ओर से उन्हें शाल, सम्मान पत्र और रूद्राक्ष की माला सम्मान स्वरूप दी गयी। सम्मान पत्र का वाचन धामपुर से पधारे साहित्यकार डॉ अनिल शर्मा अनिल ने किया। दुष्यंत बाबा ने ग्रंथ की समीक्षा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मंच की ओर से साहित्यकारों, रघुराज सिंह ‘निश्चल’, डॉ. स्वदेश भटनागर, वीरेन्द्र सिंह ‘ब्रजवासी’,ओंकार सिंह ‘ओंकार’, डॉ राम गोपाल भारतीय, डॉ. ईश्वरचन्द ‘गम्भीर’, महेश राघव, चन्द्रशेखर ‘मयूर’, डॉ. महेश ‘मधुकर’, विवेक ‘निर्मल’, ठा.रामप्रकाश सिंह ‘ओज’, इन्दु रानी, डॉ. राकेश ‘चक्र’, जितेन्द्र कुमार जौली, राजीव ‘प्रखर’, डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’, शिवकुमार ‘चन्दन’, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद, चन्द्रहास कुमार ‘हर्ष’, डॉ. शीनुलइस्लाम मलिक, डॉ. कृष्णकुमार ‘नाज’,डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. प्रेमवती उपाध्याय, अवधेशकुमार सिंह, अशोक ‘विद्रोही’, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मनोज रस्तोगी, डॉ. बाबूराम,  नरेन्द्र ‘गरल’, डॉ. संजीव कुमार, उदय प्रकाश सक्सेना ‘उदय’, डॉ. सरोज दहिया,  डॉ. वीरेन्द्र कुमार ‘चन्द्रसखी’, दुष्यंत बाबा,डॉ. एस.पी. सिंह, रामसिंह ‘निशंक’, मनोज कुमार अग्रवाल, हेमा तिवारी भट्ट, धवल दीक्षित, राजीव सक्सेना,सत्यपाल ‘सत्यम’, डॉ प्रीति हुंकार और रामदत्त द्विवेदी को सम्मानित किया गया। सभी को सम्मान स्वरूप रूद्राक्ष की माला, सम्मान पत्र और शाल प्रदान की गयी।

इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने रचना पाठ भी किया। आभार अभिव्यक्ति संजय विश्नोई (मेरठ) ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More