बैंगलोर के नामचीन कवि कवयित्रियों का साहित्यिक समागम

जीनाचाहताहूंमरनेकेबाद फाउंडेशनएकभारत के तत्वावधान में उच्चस्तरीय कविगोष्ठी हुई। ऐसा सुंदर साहित्य समागम विरले ही देखने को मिलता है। इस काव्य यज्ञ में आहुति दे रहे थे – बैंगलोर के मशहूर शायर श्री प्रेम तन्मय, श्री कमल राजपूत, श्रीमती इंदु झुनझुनवाला, श्रीमती सुचित्रा कौल मिश्रा, श्री जगमोहन मिश्रा, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्री श्रीवास्तव, श्री नंदलाल सारस्वत, श्रीमती अरुणा राणा, श्रीमती पूजा राज एवं अतिविशिष्ट संचालन की बागडोर श्री कुं.प्रबल प्रताप सिंह राणा जी ने संभाला। ये सभी साहित्य संवर्धन एवं स्थापन में,समय की इस धूरि के अतिश्रेष्ठ नाम,किसी परिचय के आश्रित नहीं हैं।सबसे अलग और अनूठी बात यह है कि सभी अपने व्यवसाय,आध्यात्म एवं शिक्षण के क्षेत्र में भी सर्वोत्तम हैं। आप सभी विदेशों में जाकर भी अपने साहित्य, संस्कृति एवं हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में पूर्णरूपेण समर्पित है। डॉ राशदादा ये मानते हैं कि आप सभी विशिष्ट व्यक्तित्व का पूर्ण स्नेह और सानिध्य उन्हें मिलता रहा है,जो उनकी ऊर्जा के केन्द्र बिन्दु हैं।दादा ने कहा कि इस अद्भुत काव्य संध्या की अभूतपूर्व सफलता के लिए उपस्थित सभी विदुषी मनीषियों का आभारी हूं एवं भारत और भारतीयता का प्रेम गंग बहता रहे।इस पावन अवसर पर मीरा मां को नम आंखों से,साहित्य सेवा में उनकी निष्ठा को याद किया गया। विशेष यह कि मीरा मां की याद में बिहार,पटना, चित्रगुप्त मार्ग, वेदांत में दादा के द्वारा साहित्य की निःशुल्क सेवा में एक परिसर का निर्माण कर मां मीरा_काव्यांगन के नामांकरण एवं इसके उद्देश्य की मुक्त कंठ प्रशंसा की गई। विशेष रूप से इस काव्य संध्या पर सभी विद्वानों ने समसामयिक विषयों पर अपनी सारगर्भित रचनाओं से सुसज्जित कर काव्य के अंबर पर समय की कलम से अविस्मरणीय गाथा लिख डाले।
प्रस्तुति_
दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More