दीपावली के फायकू के मुखपृष्ठ का विमोचन

 

 

धामपुर। फायकू संकलन, दीपावली के फायकू का मुखपृष्ठ जारी करते हुए फायकू के प्रवर्तक मुख्य अतिथि अमन त्यागी ने कहा कि फायकू कम शब्दों में अपनी बात कहने का सशक्त माध्यम है।
सुधा स्वर भारती के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने कहा कि हिन्दी साहित्य की नवीनतम विधा फायकू तेजी से आगे बढ़ रही है और विभिन्न साहित्यकार इसमें रचनाएं कर रहे हैं।

 

डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ने बताया कि इस संकलन में पचास फायकूकारों के बीस बीस फायकू संकलित प्रकाशित किए जा रहे हैं।कुल एक हजार फायकू इसमें शामिल हैं जो कि दीपावली पर्व से संबंधित है।
कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रकाशित होने वाला यह फायकू संकलन मील का पत्थर साबित होगा।
नाट्य दीप के सचिव प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ.राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि दीपावली के फायकू संकलन समकालीन फायकू रचनाकारों का प्रतिनिधि दस्तावेज बन रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस संकलन मेंअमन कुमार त्यागी,सुनीता गुप्ता,सत्यप्रकाश शर्मा सच ,शुभा शुक्ला ‘निशा,मीना जैन, डाॅ. रेखा सक्सेना, संजय प्रधान,आलोक कुमार त्यागी ,सरोज दुगड़ ‘सविता’ ,रश्मि अग्रवाल,मीना दुगड़ ,अशोक कुमार, डाॅ. भूपेन्द्र कुमार,मनीषी सिन्हा,विजय ‘तन्हा’ ,निधि वर्मा,आचार्य पंडित धर्मानंद त्रिपाठी गुरु,डाॅ. होशियार सिंह यादव, सुबोध कुमार शर्मा,अनुजा दुबे ‘पूजा’,शुचि शर्मा,लक्ष्मी सिंह,नवनीता दुबे नूपुर ,पवन कुमार सूरज,कनक पारख, साधना,सुषमा श्रीवास्तव,प्रो. पूनम चौहान,रंजना हरित ,श्रीमती विनोद शर्मा,रेनू बाला सिंह,सीता सर्वेश त्रिवेदी काव्या, निर्मला जोशी ‘निर्मल’,आनन्द नारायण पाठक, डाॅ. प्रमोद शर्मा ‘प्रेम’,अर्चना राज,वर्तिका अग्रवाल ‘वरदा’, सत्येन्द्र शर्मा ‘तरंग’,डाॅ. पुष्पा सिंह ,डाॅ. वीना गर्ग,विनीता चैरासिया,डाॅ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ ,संतोष गर्ग ‘तोष’, कृष्ण कुमार पाठक,रमेश राजहंस माहेश्वरी,डाॅ. कुसुम चौधरी ,डाॅ. बेगराज यादव,अक्षि त्यागी , सुधीर कुमार राणा,डाॅ. सुशील कुमार त्यागी के प्रतिनिधि फायकू शामिल किए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More