मानवोदय ने आयोजित की लघुकथा सह काव्य गोष्ठी

 

पटना सिटी। आज मानवोदय की ओर से लघुकथा गोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन यात्री निवास, हरिमंदिर गली पटना साहिब में संपन्न हुआ।अध्यक्षता कवि लघुकथाकार मनोज उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि कवि लघुकथाकार अनिल रश्मि थे। संचालन संस्था के महासचिव प्रभात कुमार धवन ने किया।
मौके पर अनिल रश्मि ने पिता की वेदना, कितना प्रतिशत। आलोक चोपड़ा ने छवि, प्रतिज्ञा, नपुंसक। संजय राय ने खिलौना, अबोध, प्रतिबिंब। चौधरी संजय सलिल ने मैं मजदूर हूं,पूर्व और वर्तमान। प्रभात कुमार धवन ने कृष्ण बनाम सुदामा, पहचान। मनोज उपाध्याय ने दिवस और भाषण शीर्षक से लघुकथाएं पढ़ी। दूसरे सत्र में सभी उपस्थित रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को रस विभोर कर दिया।
अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा ऐसी गोष्ठी से साहित्य को ज्यादा बल मिलता है इससे हम एक-दूसरे से सीख सकते हैं, संस्था का यह काम सराहनीय है।धन्यवाद ज्ञापन श्री मती अर्चना धवन ने किया। मौके पर श्रोता अदनान खान, गौरी शंकर राय, अंकुर धवन ने उपस्थित होकर रचनाओं की प्रशंसा की। अंत में दिवंगत साहित्यकार राजभवन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

भोपाल ने दिया डॉ. वीरेंद्र कुमार भारद्वाज को तुलसी साहित्य-सम्मान

  पटना । तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा 25वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पटना, बिहार के डॉ. वीरेंद्र कुमार भारद्वाज को तुलसी साहित्य-सम्मान— 2025 से नवाजा गया। डॉ. खेमसिंह डहेरिया, सभापति निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, भोपाल, डॉ. नरेश कुमार तिवारी, शिक्षाविद् डॉ. प्रभा मिश्रा, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, निदेशक, रामायण केंद्र, श्री पवन […]

Read More
News

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का स्वर पंचतत्व में भी गूंजा

    बिहार के लोक संगीत को विश्व के पटल पर विशिष्ट स्थान दिलाने वाली और अपनी पहचान को प्रसिद्धि में शुमार कराने वाली गायिका थी _शारदा सिन्हा ।वे लोक संगीत की दुनिया में बेमिसाल थीं। आप भोजपुरी ,मैथिली, मगही ,अंगिका ,बज्जिका , हिंदी आदि भाषाओं में निपुण थीं।शारदा सिन्हा बिहार कोकिला और लोक संगीत […]

Read More
News

वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. समारोह में हुआ मराठी काव्य प्रतिभा का सम्मान

—————————————- ” संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर के आपले वाचनालय का रचनात्मक अवदान अतुलनीय व प्रेरणास्पद ” ————————————————————– इंदौर । शहर की प्रतिष्ठित संस्था आपले वाचनालय के संस्थापक संस्कृति पुरुष वसंत राशिनकर की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अ. भा. सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन आपले वाचनालय सभागृह में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के अतिथिद्वय […]

Read More