यह समावेश का काल है जिसमें भारतीय भाषाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करना होगा : निगम

 

नजीबाबाद। समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में ‘समावेशी साहित्य की सारगर्भिता’ विषय पर एक आभासी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डाॅ. अखिलेश निगम ‘अखिल’ प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने की और संचालन श्री उमेश कुमार प्रजापति ‘अलख’ अनुवाद अधिकारी ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ पत्रकार, साहित्यकार, संपादक एवं प्रकाशक श्री अमन कुमार त्यागी के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। श्री त्यागी ने सभी विद्वानों का स्वागत करते हुए ‘समावेशी साहित्य की सारगर्भिता’ विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक ऐसा साहित्य है जिसमें सब होंगे और यह सबमें होगा। उन्होंने यह भी कहा कि “समावेशी की अवधारणा ही बिना किसी भेदभाव के अथवा बिना किसी विमशवाद के सभी का समावेश कर लेना है।”

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में जनसंचार विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. संदीप कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि साहित्य का व्यापक व्योम है। साहित्यक काल का वर्गीकरण विधाओं और विचारधारा के माध्यम से होता है और होता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज के संदर्भ में साहित्य का आदान-प्रदान काफी तेजी से हो रहा है। आज के सूचना और प्रौद्योगिकी दौर में साहित्य की विविध आयामों में एक क्रांति दिखाई देती है। आज समावेशी साहित्य की परिस्थितियां नजर आ रही हैं। इस कालखण्ड को स्थापित करना समय की मांग बन गई है। लोक कार्य ही व्यापक विश्व कार्य होता है, इसलिए इस कालखण्ड का नाम ‘समावेशी काल’ उचित ही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के इस काल में व्याकरण और व्यवसाय क्षेत्रीय भाषाओं में प्रवाहमान है जिससे इस कालखण्ड पर विशेष प्रभाव नजर आ रहा है। यह काल वास्तव में समावेश का ही काल है। समावेशी साहित्य काल में लोगों को आना ही होगा और समावेशी समाज का निर्माण करना होगा।

 


अध्यक्षीय संबोधन में डाॅ. अखिलेश निगम ‘अखिल’ ने सभी उपस्थित विद्वानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्यिक गतिविधियों को देखते हुए वर्तमान काल का नाम ‘समावेशी काल’ उचित ही है क्योंकि इस काल में भेदभाव रहित साहित्य की प्रचुरता है और समावेशी साहित्य की अवधारणा में धार्मिक कट्टरता, जातियता, सांस्कृतिक विरोध, फूहड़ हास्य, चुटकुलेबाजी, अंधविश्वास या आतंकवाद को पोषित करने वाली सामग्री को कोई स्थान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समावेश का काल है जिसमें भारतीय भाषाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करना होगा।

कार्यक्रम के समापन से पहले आभासी श्रोताओं के लिए विशेष प्रश्नकाल का सत्र रखा गया था जिस दौरान अनेक विद्वानों/ साहित्यकारों/ भाषा चिंतकों ने अपने प्रश्न रखे और उनका जवाब भी मुख्य वक्ता द्वारा दिया गया। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादविद डाॅ. अशोक कुमार ‘मंगलेश’ ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रो. हरिशंकर मिश्र, डाॅ. ए. अच्युतन, डाॅ. सी. जयशंकर बाबु, डाॅ. दिनेश चन्द्र अवस्थी, डाॅ. मोहन तिवारी आनन्द, कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड, डाॅ. राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ. एन. लक्ष्मी, डाॅ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ. मनोज कुमार सिंह, डाॅ. अशोक कुमार, डॉ. सूर्य नारायण शूर (अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय), डाॅ. हरदीप कौर, डॉ रौबी फौजदार आदि की सारगर्भित उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

स्वाभिमान साहित्यिक मंच का 41वां राष्ट्रीय कवि दरबार: शब्दों का जादू और आज़ाद ग़ज़लों की गूंज

  पटियाला। स्वाभिमान साहित्यिक मंच पटियाला द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय कवि दरबार ने साहित्य प्रेमियों को शब्दों के अद्भुत संसार में डुबो दिया। नरेश कुमार आष्टा की अध्यक्षता और संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन जागृति गौड़ पटियाला ने किया, जबकि सिद्धेश्वर जी पटना ने कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता की। भारत के विभिन्न […]

Read More
News

इक्कीसवीं सदी के हिंदी साहित्येतिहास में नामकरण की प्रासंगिकता पर आभासी संगोष्ठी संपन्न

  समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 25 जनवरी 2026 को एक ऑनलाइन (आभासी) संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “हिंदी के साहित्येतिहास में इक्कीसवीं सदी: नामकरण की प्रासंगिकता” रहा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वानों और शोधार्थियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के बतौर डॉ० गंगा […]

Read More
News

पत्रकार प्रफुल्लचंद्र ठाकुर हुए सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)।लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देशं की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल,मेवाड़ी पगड़ी, श्रीनाथ […]

Read More