वन विभाग के डीएफओ ऑफिस नजीबाबाद पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन का धरना प्रदर्शन नौवे दिन समाप्त हुआ

 

नजीबाबाद। धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह पहुंचे और उनके साथ वन विभाग नजीबाबाद के डीएफओ अभिनव राज,और एसडीओ ज्ञान सिंह बिजनौर, एसडीओ नजीबाबाद अंशुमान मित्तल, और शैलेंद्र कुमार एसडीएम नजीबाबाद मौजूद रहे और भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी के समक्ष अधिकारियों से वार्ता हुई जिसमें अधिकारियों से गुलदार गुलदार की समस्या से निजात पाने के लिए गांव-गांव वन मित्र बनाए जाने का सुझाव दिया गया और अमानगढ़ रेंज में वन्य भूमि पर खाई खुद कर तार फेंसिंग कराई जाए जिले भर में पिंजरे की संख्या बढ़ाई जाए ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को पकड़ने के लिए डॉक्टर की उपलब्धता अनिवार्य की जाए और साथ ही जिले में वन विभाग में वनकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए सभी बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता रही वन विभाग के डीएफओ ने सभी बिंदुओं पर सहमति जताई और धरना समाप्त करने के लिए अपील की इसके उपरांत युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने धरने समाप्त की घोषणा की उपस्थित रहे। चौधरी बलराम सिंह, कुलबीर सिंह, सुखजिंदर सिंह गोल्डी,हाजी हनीफ, नवीन राजपूत, पुनीतचौहान, मनिंदर सिंह, विजय सिंह, अतुल, अजीत राठी, डॉक्टर साइन अंसारी, अरविंद राजपूत, डिंपल, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हिमांशु, अनमोल, आदि भारी संख्या में मौजूदरहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More