नजीबाबाद
ग्राम संगठन दीप प्रेरणा महिला संकुल समिति कलस्टर धनौरा ब्लॉक नजीबाबाद की मैनेजर रुखसार अंजुम पर आरोप था कि उनका व्यवहार मीटिंग में शामिल होने वाली महिलाओं के साथ अच्छा नहीं था, कहा यह भी जा रहा था कि वह ऋण कमेटी के किसी भी ग्राम संगठन पहुंच जाती थीं और उन्हें परेशान भी करती थीं । पैसे मांगने का आरोप भी समूह की महिलाओं ने लगाया था । यह शिकायत पीड़ित महिलाओं ने बीडीओ नजीबाबाद एवं अन्य विभागीय उच्च अधिकारियों से की थी । अधिकारियों के निर्देशानुसार जिसकी जांच के बाद दीप प्रेरणा महिला संकुल समिति की विशेष बैठक मे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सीएलएफ स्टाफ- पूजा ठाकुर अकाउंटेंट, ललिता(मिस असिस्टेंट ) और रुखसार अंजुम ( सीएलएफ़ मैनेजर) क़ो दोषी पाए जाने पर सीएलएफ़ के स्टाफ़ पद से कार्य मुक्त कर दिया गया। साथ ही इन्हें एनआरएलएम के सभी कैडर पद से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है ।
