सुधीर राणा को शिक्षक श्री सम्मान

‘बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ’ नजीबाबाद के कार्यालय पर संस्था के अध्यक्ष गोविंद सिंह बौद्ध ने राज्य सरकार द्वारा सम्मानित शिक्षक ‘सुधीर कुमार राणा’ को ‘शिक्षक श्री’ सम्मान से सम्मानित किया।
शिक्षक सुधीर कुमार राणा ने सम्मान प्राप्त करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकार की योजना के तहत उन बच्चों को शिक्षित करते हैं जिनके परिवार भी शिक्षा से वंचित रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय का अध्यापक अनगढ़ बच्चों को गढ़ता है। वंचितों को शिक्षा प्रदान करना कोई साधारण सेवा नहीं बल्कि सबसे बड़ी देश सेवा है इसलिए हमारा प्रयास होता है कि हम पूरे मनोयोग से देश का भविष्य बनाने का काम करें। संस्था के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि वर्तमान समाज में एकमात्र शिक्षा ही वह मध्यम है जो हमें न सिर्फ विकसित कर सकती है बल्कि एकजुट भी कर सकती है और तमाम भेदभाव को भी मिटा सकती है। सुधीर राणा जी को सम्मानित करते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है।
पत्रकार, लेखक एवं प्रकाशक अमन कुमार ने शिक्षा को सर्वोच्च बताते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक शिक्षित होना अनिवार्य है। यदि वह अपने कर्तव्यों और अधिकारों की रक्षा करना जान गया तो समझो वह देश की रक्षा करना भी सीख जाएगा। यदि हम शिक्षा के अभाव में मूर्ख बने घूमते रहेंगे तो हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे, न अपनी रक्षा न अपने देश की रक्षा। दूसरी बात शिक्षा व्यक्ति को आत्मसंतुष्टि और शांति भी प्रदान करती है। जब सीखने की ललक हो तो विकास और धनार्जन स्वयमेव हो जाता है। किंतु शिक्षा प्राप्ति के पश्चात प्रत्येक नाागरिक को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की शपथ भी लेनी चाहिए। आज ऐसे लोग भी हैं जो शिक्षा प्राप्ति के बाद उच्च नौकरी में नियुक्ति के समय ली गई शपथ को कुछ ही समय बाद भूल जाते हैं। इसी प्रकार ईमानदारी का दंभ भरने वाले जनप्रतिनिधि की भ्रष्ट हो जाते हैं उन्हें पता ही नहीं चलता। इसलिए भी हर व्यक्ति को शिक्षा की आवश्यकता है ताकि वो भष्ट तंत्र से भी निपट सकें।
इस अवसर पर सौरभ भारद्वाज, मनोज गौतम, धर्मवीर सिंह, अमन त्यागी आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

नहीं रहा साहित्य का चमकता सितारा : नृपेन्द्रनाथ गुप्त

    साहित्य के गगनांगन में एक दैदीप्यमान नक्षत्र जिसने साहित्य को आलोकित कर ज्ञान की किरणों को पाठकों के बीच पहुँचाया। इनका नाम था- नृपेन्द्रनाथ गुप्त। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया ,जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इनका जन्म 01 सितम्बर, 1934 ई0 को बिहार राज्य के मुंगेर जिलान्तर्गत माधोपुर गाँव में हुआ […]

Read More
News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More