भारतीय प्रज्ञान परिषद की महिला, युवा, शोध आयामो को लेकर बैठके आयोजित

सहारनपुर, भारतीय प्रज्ञान परिषद (प्रज्ञा प्रवाह संबद्व) सहारनपुर में केंद की योजना एवं मंच की वैचारिकी को लेकर जिला और महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महिला, युवा, शोध आयामो को लेकर अलग-अलग स्थानो पर तीन बैठके आयोजित हुई।

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के क्षेत्रीय संयोजक मा. भगवती प्रसादजी का सभी कार्यकर्ताओं को सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान सहारनपुर इतिहास पर कार्य करने वाले विद्वितजनों से भी संपर्क किया हुआ। प्रमुख कार्यकर्ता द्वारा मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति से संबंधित प्रमुख विषयों पर वार्ता हुई।

भारतीय प्रज्ञान परिषद की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्वाधीनता सेनानियों पर पुस्तक तैयार हुई है। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अनेक विद्वानों की सहभागिता रही। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक मा. भगवती जी ने प्रज्ञा प्रवाह के कार्यों और वैचारिक दृष्टि को सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ के सम्मुख रखा।

उन्होंने कहा, कि प्रज्ञा प्रवाह भारत केंद्रित वैचारिकी पर निरंतर कार्य करने वाले विद्वानो को अपने साथ जोडकर उन्हे वैचारिक मंच उपलब्ध कराता है। मंच की वैचारिकी का मुख्य आधार भारत और सनातन वैद्विक संस्कृति और उनके उपलब्ध साक्ष्य है। जिसके लिए मंच से जुडे विद्वान, इतिहासकार साक्ष्यों को जुटाकर मंच के माध्यम से समाज के मध्य रखते रहे है।

उन्होंने कहा, कि प्रज्ञा प्रवाह केंद्र योजना से देश में फैल रही समस्याओं और भारत की मूल भावनाओं से बन रही दूरी चिन्ताओ को दूर करने करने के लिए वैचारिक रूप से विभिन्न पंद्रह बिंदुओं पर लंबे समय तक कार्य करने की योजना बनी है। युवा, महिला, शोध आयाम, प्रचार के माध्यम से यह कार्य चल रहा है। इसी वैचारिकी पर कार्य करने वाला समाज का कोई भी प्रबुद्धजन प्रज्ञा प्रवाह से जुड सकता है।

बैठक में आयाम समन्वयक डा. अमिता अग्रवाल, मंडल संयोजक इंजी. पंकज कुमार, जिला संयोजक डा. जे.पी. सिंह, महानगर संयोजक डा. वंदना रूहेला, डा. अनिता, डा. महेश, राजीव कुमार सहित अनेक शिक्षाविद् सहभागी रहे।

अवनीश त्यागी
प्रांत संयोजक
भारतीय प्रज्ञान परिषद, प्रज्ञा प्रवाह मेरठ
(पश्चिमी उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More