राहत एवं चकबंदी आयुक्त से मिलकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने की मुआवजे की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने राहत एवं चकबंदी आयुक्त से मिलकर बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग, एक सप्ताह में मुआवजा न मिला तो प्रदेशभर में जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा आंदोलन।
– दिंगबर सिंह (युवा प्रदेश अध्यक्ष)

लखनऊ – भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 4 मार्च 2024 को जेएस नवीन कुमार चकबंदी एवं राहत आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात कर किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों के मुवावजे की मांग करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं से उत्तर प्रदेश में फसले बर्बाद हो गई हैं। एक दर्जन से अधिक जनपद ओलावृष्टि से प्रभावित हैं। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं एवं बारिश से किसानों की फसल खराब हो गई है। वहीं लम्बे समय से चकबंदी में लंबित किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गयी बिजनौर जनपद भ्रष्टाचार की गिरफ्त में होने की बात भी कही गयी।
बुंदेलखंड में किसानों की मटर, मसूर, चना, अरहर को भारी नुकसान हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश से लेकर अवध और पूर्वांचल तक गेहूं, सरसों एवं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मथुरा से लेकर आगरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, प्रयागराज तक किसानों की आलू की फसल बर्बाद हो गई है।
गेहूं में तेज हवा के कारण जमीन में गिर जाने से गुणवत्ता एवं उत्पादन में भारी गिरावट होगी।
बुंदेलखंड में खेत में कटी मटर, मसूर शत प्रतिशत बर्बाद हो गई है।पूरे प्रदेश में सरसो के पके होने के कारण बारिश, तेज हवा से दाना निकलकर जमीन पर गिर गया है। आम की फसल के फूल गिर जाने से आम की फसल में क्षति हुई है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वे हेतु संयुक्त टीम बनाकर जिसमे लेखपाल, उपसंभाग अधिकारी कृषि, सांख्यिकी के अधिकारियों द्वारा नुकसान का आंकलन कराए जाने की मांग की जिस पर राहत आयुक्त ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। जिलाधिकारियों को सर्वे हेतु आदेशित किया गया है। जल्द से जल्द रिपोर्ट मंगवाकर किसानों की क्षतिपूर्ति की भरपाई की जाएगी।
अगर किसानों को लगता है कि किसी भी जनपद में कोई समस्या है तो राहत आयुक्त के टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजकुमार तोमर मंडल अध्यक्ष आगरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More