एडुस्टफ की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन

दिनांक 06/05/2024 को कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में #एडुस्टफ ( शिक्षकों का स्व प्रेरित समूह) कोर टीम की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डा० रिजवान ए.आर.पी अंग्रेज़ी तथा श्री राधेश्याम जी ए.आर.पी. विज्ञान रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके, सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।
सर्वप्रथम EDUSTUFF की स्थापना के उद्देश्यों पर संदीप शर्मा द्वारा प्रकाश डाला गया।
समूह संस्थापक #श्रीमती_प्रीति_श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में #Edustuff द्वारा संचालित कार्यक्रम –
–शिक्षा से संस्कार तक
–Restyling the Creativity
–आज़ादी का अमृत महोत्सव
–महान व्यक्तित्व श्रृंखला
–प्रार्थना श्रृंखला
–किड्स एक्सप्रेस
–संगीत श्रृंखला
–विशेष दिवस पोस्टर
– पपेट शो
–तस्मै श्री गुरवे नमः श्रृंखला –शक्ति संवाद लाइव श्रृंखला –फेसबुक लाइव श्रृंखला
–निशुल्क समर कैंप श्रृंखला –प्रतियोगिताएं/वेबीनार/सेमिनार –क्षमता संवर्धन
–कार्यशालाएं
–कक्षा शिक्षण श्रृंखला –एन.एम.एम.एस श्रृंखला –एम.सी.क्यू .श्रृंखला
–वंदतु संस्कृतम्
–स्पीक इंग्लिश
–बाल दरबार
–बाल कहानी
– बाल कविता
–पत्रिका
–शिक्षक सम्मान
आदि को शिक्षिका सविता चौहान द्वारा सभी के समक्ष साझा किया गया। शिक्षिका मनीषा त्यागी द्वारा विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों को प्रस्तुत किया।
शिक्षिका मिनाक्षी चौधरी द्वारा अपने विद्यालय में स्थित एक्टिविटी रूम के संचालन को प्रस्तुत किया।
उपस्थित सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं द्वारा अपने अपने नवाचारों को प्रस्तुत किया गया।
बैठक में तरुण प्रताप सिंह, प्रतिभा सिंह, सौरव कुमार, नईम अहमद, लीना त्यागी, राहुल कुमार, लोकेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, एहतेशाम अहमद, अमित कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय, ब्लॉक, जनपद, मण्डल और प्रदेश को निपुण बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।
संकलन
संदीप शर्मा
एडमिन
बिजनौर
Team #EDUSTUFF उत्तर प्रदेश
Edustuff National Council of Educational Research and Training – NCERT SCERT UP Department of Basic Education Uttar Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More