जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ, मुरादाबाद में एडुस्टफ़ कार्यशाला संपन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ, मुरादाबाद में एडुस्टफ (शिक्षकों का स्व प्रेरित समूह) “स्पन्दन” मण्डल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। जिसमें मुरादाबाद मण्डल के समस्त जनपदों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में श्री अजीत कुमार (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी), श्री बुद्ध प्रिय सिंह (मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक) व श्री डॉ. ओम प्रकाश गुप्त (उप शिक्षा निदेशक / प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांठ, मुरादाबाद) मुख्य अतिथि रहे।

एडुस्टफ ऊर्जावान व स्फूर्तवान शिक्षकों का स्व प्रेरित समूह है। समूह संस्थापक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में एडुस्टफ द्वारा संचालित कार्यक्रम –
–शिक्षा से संस्कार तक
–रि स्टाइलिंग दा क्रिएटिविटी
–आज़ादी का अमृत महोत्सव
–महान व्यक्तित्व श्रृंखला
–प्रार्थना श्रृंखला
–किड्स एक्सप्रेस
–संगीत श्रृंखला
–विशेष दिवस पोस्टर
– पपेट शो
–तस्मै श्री गुरवे नमः श्रृंखला
–शक्ति संवाद लाइव श्रृंखला
–फेसबुक लाइव श्रृंखला
–निशुल्क समर कैंप श्रृंखला
–प्रतियोगिताएं/वेबीनार/सेमिनार
–क्षमता संवर्धन
–कार्यशालाएं
–कक्षा शिक्षण श्रृंखला
–एन.एम.एम.एस श्रृंखला
–एम.सी.क्यू .श्रृंखला
–वंदतु संस्कृतम्
–स्पीक इंग्लिश
–बाल दरबार
–बाल कहानी
– बाल कविता
–पत्रिका
–शिक्षक सम्मान

इन सभी कार्यक्रमों के विषय में कार्यशाला में विस्तार से संदीप कुमार शर्मा (जनपद एडमिन बिजनौर) द्वारा चर्चा की गई। शिक्षकों ने विद्यालय में अपने द्वारा किए जा रहे नवाचारों को PPP के माध्यम से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में प्रवक्ता डायट कांठ, मुरादाबाद, एस.आर.जी., ए.आर.पी.एवं मुरादाबाद मंडल के शिक्षक / शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी शिक्षक / शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बिजनौर से संदीप कुमार शर्मा, रश्मि शर्मा, तरुण प्रताप, एहतेशाम अहमद, मनीषा त्यागी, कमलनी अग्रवाल, सविता चौहान, मिनाक्षी चौधरी, राजबाला, अनिता राजपूत, प्रदीप चौहान, सोनदेव सिंह, शैलजा अग्रवाल,दीपशिखा राजपूत,उदिता सिसौदिया, माह ए मुनीर, शिखा राजपूत, पूजा रानी, प्रतिभा सिंह , पूजा गुप्ता, भुवनेश मैम, रेनू यादव, इन्दु भारती, बिजेंद्र बिश्नोई, अक्षय कुमार, वीरेंद्र, सीमा देवी, सैय्यद आफ़ाक हुसैन सर आदि शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन योगिता मैम जनपद एडमिन एडुस्टफ मुरादाबाद द्वारा किया गया।
टीम एडुस्टफ़ , बिजनौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More
News

डॉक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन

  ओपन डोर,पटना,दुर्गेश मोहन पटना। समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकवेदौलिया निवासी स्व. डा. ब्रजनंदन मिश्र के ज्येष्ठ सुपुत्र व जाने माने चिकित्सक डाक्टर गोविंद मोहन मिश्र का निधन गत दिनों पटना के इंदिरा गांधी ह्रदय रोग संस्थान (आईजीआईसी) में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। स्व. मिश्र आजीवन […]

Read More
News

लक्ष्य की ओर गतिमान दीपशिखा

‘प्रेरणा गोष्ठी’ का आयोजन, नवोदित रचनाकारों को मिला वरिष्ठ कवियों का आशीर्वाद। हरिद्वार . दीपशिखा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच, हरिद्वार की काव्य गोष्ठी राजलोक विहार में सम्पन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डाॅ0 मीरा भारद्वाज ने की।संचालन डाॅ0 सुशील कुमार त्यागी अमित ने और सरस्वती वंदना वृंदा शर्मा ने की। इस अवसर पर स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल […]

Read More