फायकूकार अनिल शर्मा ‘अनिल’ के 1001 फायकू (ओपन डोर विशेषांक) का लोकार्पण

 

धामपुर। अक्षर साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के द्वारा फायकूकार अनिल शर्मा ‘अनिल’ के 1001 फायकू (ओपन डोर विशेषांक) का लोकार्पण एक साहित्यिक समारोह में किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद अग्रवाल नवीन , मुख्य अतिथि साहित्यकार दंपति सत्यराज-नीरजा सिंह, विशिष्ट अतिथि संपादक अमन त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने इस कृति का लोकार्पण अक्षर संस्था के मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया।
मुख्य अतिथि सत्यराज ने कहा कि धामपुर से साहित्य की नवीनतम विधा फायकू में अनिल शर्मा का कार्य विशेष उल्लेखनीय है।गूगल पर भी फायकू सर्च करें तो अनिल का सर्जन सामने आता है। मुख्य अतिथि कवयित्री नीरजा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में फायकू के बढ़ते कारवां में साहित्यिक धरा धामपुर का सर्जनात्मक योगदान हमें गौरवान्वित करता है।
विशिष्ट अतिथि ओपन डोर के संपादक और प्रथम फायकूकार अमन त्यागी ने कहा कि फायकू विधा की विकास यात्रा में आज एक सौ पचास से अधिक साहित्यकार फायकू लिख रहे हैं। महामहिम राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मानित हो चुकी लेखिका रश्मि अग्रवाल जी की फायकू पर एक पुस्तक ‘मेरे 1001 फायकू’ प्रकाशित हो चुकी है। अब अनिल शर्मा ‘अनिल’ जी के 1001 फायकू वाला ओपन डोर का विशेषांक प्रकाशित हुआ है। रश्मि जी और अनिल जी दोनों ने ही फायकू विधा को समृद्ध किया है। फायकू के इतिहास में दोनों फायकूकारों का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए अक्षर संस्था की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि यह विशेषांक मेरे
सर्जनात्मक लेखन को गति व उर्जा प्रदान कर और अधिक सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अध्यक्षीय संबोधन में दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने कहा कि अनिल के लेखन में बहुत संभावनाएं हैं।यह प्रकाशन हम सबके लिए भी गर्व कि बात है।ओपन डोर ने यह विशेषांक प्रकाशित कर अनिल के साथ साथ धामपुर नगर के साहित्यिक समाज को भी गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश शर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

दीपावली के फायकू के मुखपृष्ठ का विमोचन

    धामपुर। फायकू संकलन, दीपावली के फायकू का मुखपृष्ठ जारी करते हुए फायकू के प्रवर्तक मुख्य अतिथि अमन त्यागी ने कहा कि फायकू कम शब्दों में अपनी बात कहने का सशक्त माध्यम है। सुधा स्वर भारती के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय पर सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिनेश चंद अग्रवाल नवीन ने कहा […]

Read More
News

बैंगलोर के नामचीन कवि कवयित्रियों का साहित्यिक समागम

जीनाचाहताहूंमरनेकेबाद फाउंडेशनएकभारत के तत्वावधान में उच्चस्तरीय कविगोष्ठी हुई। ऐसा सुंदर साहित्य समागम विरले ही देखने को मिलता है। इस काव्य यज्ञ में आहुति दे रहे थे – बैंगलोर के मशहूर शायर श्री प्रेम तन्मय, श्री कमल राजपूत, श्रीमती इंदु झुनझुनवाला, श्रीमती सुचित्रा कौल मिश्रा, श्री जगमोहन मिश्रा, श्रीमती ऊषा श्रीवास्तव, श्री श्रीवास्तव, श्री नंदलाल सारस्वत, […]

Read More
News

दि ग्राम टुडे के समूह सम्पादक डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को मिला विद्या वाचस्पति मानद सम्मान

  रुड़की। दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह सम्पादक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से विभूषित किया गया है। नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के छठे वार्षिकोत्सव में मंच के संरक्षक डाॅ. वाई.एस पाण्डेय ने दि ग्राम टुडे के समूह सम्पादक एवं ग्रामीण […]

Read More