डॉक्टर अमित कुमार की सेवा बहाल

धामपुर। देवता महाविद्यालय मोरना जिला बिजनौर में शिक्षक की सेवा समाप्ति का विवाद अब थम गया है।
विदित हो कि लगभग पिछले तीन माह से देवता महाविद्यालय मोरना जिला बिजनौर में प्रबंध तंत्र ने महाविद्यालय के समाजशास्त्र प्रवक्ता डाॅ. अमित कुमार की सेवा समाप्त कर दी थीं। डाॅ. अमित कुमार ने अपनी सेवा समाप्ति को लेकर कई बार प्रबंधतंत्र के सम्मुख अपनी बात रखी साथ ही अनेक बार विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भी डाॅ. अमित कुमार की सेवा बहाल करने की पुरजोर मांग की गयी थी। 29 जून, 2024 को डाॅ. अमित कुमार ने प्रबंधतंत्र के सामने अपना पक्ष रखते हुए अपनी सेवा बहाली का पुनः अनुरोध किया जिस पर प्रबंधतंत्र ने सहानुभूति पूर्वक विचार विमर्श कर डाॅ. अमित कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश निरस्त कर उनकी पुनः सेवा बहाल कर दी है।
डाॅ. अमित कुमार का कहना है कि महाविद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा मेरी सेवा बहाल की गयी है जिसके लिये संपूर्ण प्रबंध समिति एवं सभी सहयोगीजनों को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं। मैं पूर्व की भांति संस्था उत्थान के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More