बिजनौर के शिक्षक संदीप कुमार शर्मा को मिला सम्मान

बिजनौर के शिक्षक संदीप कुमार शर्मा को मिला भारतीय हिन्दी सेवी सम्मान।

जनपद बदायूं में संतपाल सिंह राठौड़ की दशम पुण्यतिथि पर 26 राज्यों के 151 शिक्षक और 51 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। बदायूं के नबीगंज स्थित गांव में समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

102 वर्षीय शिक्षक सीपी सक्सेना ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। मुख्य अतिथि नगर विधायक पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता और जन दृष्टि के संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर , उत्तर प्रदेश ,बिहार , गुजरात ,राजस्थान , पंजाब समेत कई प्रान्तों के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के शिक्षक संदीप कुमार शर्मा को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान व भारतीय हिन्दी सेवी सम्मान मिला।

 

 

अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024

 

सहारनपुर के ग्लोकल विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ पहला अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन

ग्लोकल विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती के दिशानिर्देशन में ग्लोकल विश्वविद्यालय के सभागार में पहला “अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024” आयोजित किया गया । इस अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथिगण एवं विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया गया। इसके उपरांत अतिथियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, जनपद सहरनपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रतिकचिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि योगगुरु पद्मश्री डॉ. भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव, परिवहन विभाग अखिलेश कुमार (आईएएस), सहारनपुर के शहर काज़ी, काजी नदीम अख्तर, पद्मश्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्मश्री चौ. सेठपाल सिंह सहित ग्लोकल विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. के. शर्मा, प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. मिश्रा एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. एस.पी. पाण्डे,प्रतिकुलपति (आयुष) प्रोफेसर डॉ. जॉन फ़िनबे एवं प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती ने सूचित किया कि ये बड़े ही गर्व का विषय है कि ग्लोकल विश्वविद्यालय में पहला “अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024” आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर व उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये ग्लोकल् विश्वविद्यालय विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत देश-विदेश के हजारों छात्र-छात्राएं यहाँ शिक्षा ग्रहण कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया।  संचालन डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ. रेशमा ताहिर एवं डॉ शोभा त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। उपरोक्त गणमान्यों के अलावा आयोजन समिति के सदस्यों, समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, जनपद साहरनपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 300 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More