लघुकथा पाठ सह धरोहर एवं एहसास ए जिन्दगी का विमोचन

 

पटना।

स्थानीय प्रेमचंद रंगशाला में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और सामयिक परिवेश द्बारा आयोजित प्रेम नाथ खन्ना स्मृति समारोह में दो दर्जन लघुकथाकारों को लघुकथा पाठ करने का मौका मिला।कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्बिवेदी की अध्यक्षता, डॉo शिवनारायण के उद्घाटन से शुरू हुआ। अनिता राकेश विशिष्ट अतिथि थी। डॉ oध्रुव कुमार के संचालन में प्रभात कुमार धवन, चितरंजन भारती, वीरेंद्र कुमार भारद्बाज, अंजनी कुमार पाठक, पूनम कतरियार, अपराजिता रंजना, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सीमा रानी, अनिल रश्मि, आलोक चोपड़ा, श्रेया कुमारी, सुमन कुमार, कशिश कुमारी, सरिता रानी,अतुल राय,अनुराग कुमार, मीना कुमारी आदि ने अपनी लघुकथा पढ़ी।उपस्थित अतिथियों के द्बारा सभी लघुकथाकारों को सम्मान पत्र,अंग वस्त्र, पुस्तकें व स्मृति चिह्न भेंट की गयी।अतिथियों ने कहा _आज लघुकथाएं विभिन्न विषयों को लेकर लिखी जा रही है। इस विधा की आज चहुंओर मांग है।हमारे पूर्व के लघुकथाकारों ने जी जान से इस विधा को पहचान दिलायी है,ऐसे में डॉ oसतीश राज पुष्करणा का नाम अग्रणी है। मौके पर ममता मेहरोत्रा द्बारा संपादित और डॉ oध्रुव कुमार द्बारा संयोजित लघुकथा संग्रह धरोहर का विमोचन संपन्न हुआ।इस दौरान संपादक चन्द्रवीर सोलंकी द्बारा संपादित व सलमान सूर्य द्बारा संकलित श्रृंगार रस की काव्य संग्रह एहसास ए जिन्दगी का भी विमोचन कवयित्री पूनम देवा,गार्गी राय, साहित्यकार पत्रकार प्रभात कुमार धवन, सीमा रानी,प्रवीण कुमार श्रीवास्तव सह संपादक अपराजिता रंजना ने समवेत रुप से किया।मौके पर विद्या चौधरी, आशा रघुदेव,के.के.कौशल, सात्विक भारद्बाज,संदीप शर्मा, रितेश खरे सब्र,चन्द्रकला भागीरथी, मीरा प्रकाश आदि उपस्थित थे। सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रस्तुति_दुर्गेश मोहन
बिहटा,पटना(बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सीएलएफ मैनेजर रुखसार सहित पूजा ठाकुर और ललिता किए गए ब्लैक लिस्ट

  नजीबाबाद ग्राम संगठन दीप प्रेरणा महिला संकुल समिति कलस्टर धनौरा ब्लॉक नजीबाबाद की मैनेजर रुखसार अंजुम पर आरोप था कि उनका व्यवहार मीटिंग में शामिल होने वाली महिलाओं के साथ अच्छा नहीं था, कहा यह भी जा रहा था कि वह ऋण कमेटी के किसी भी ग्राम संगठन पहुंच जाती थीं और उन्हें परेशान […]

Read More
News

नहीं रहा साहित्य का चमकता सितारा : नृपेन्द्रनाथ गुप्त

    साहित्य के गगनांगन में एक दैदीप्यमान नक्षत्र जिसने साहित्य को आलोकित कर ज्ञान की किरणों को पाठकों के बीच पहुँचाया। इनका नाम था- नृपेन्द्रनाथ गुप्त। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया ,जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इनका जन्म 01 सितम्बर, 1934 ई0 को बिहार राज्य के मुंगेर जिलान्तर्गत माधोपुर गाँव में हुआ […]

Read More
News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More