“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

 

 

 

 

नजीबाबाद। शासन के आदेशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई, रेंजर-रोवर्स, एनसीसी तथा महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं ने बढचढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.एस. तोमर ने छात्र छात्राओं को झंडा वितरण करके की तथा उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ नगर भ्रमण किया और आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसके महत्व के बारे में अवगत कराया।
रैली के पश्चात महाविद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय “ स्वतंत्रता का महत्व और हमारा योगदान” जिसमे छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभाव शाली लेखन के माध्यम से तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया। जिसमें इतिक्षा, वंश सिंघल एवं आशीष कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात् महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच में चित्रकला एवं देश भक्ति नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका विषय “आजादी के रंग “रखा गया जिसमे प्रतिभागियों ने तिरंगे की भावना, स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणादायक प्रसंग तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, विषय की अभिव्यक्ति एवं रंगों के सुंदर संयोजन के आधार पर श्रेष्ठ चित्रों का चयन किया। जिसमें अदब प्रवीन, बी.ए. प्रथम सेम. की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अलीशा नाज, बी.ए. प्रथम सेम. की छात्रा ने द्वितीय स्थान तथा अंजलि राज एवं दामिनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल बनाएँ। इन सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण प्रो. रीना, प्रो. गुरुप्रीत सिंह, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सूर्यकांत भारती, डॉ. मोनिका सागर, डॉ. अनिल कुमार राजपूत, डॉ. जयेश कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. शिवम राय, डॉ. विकास यादव, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सरोज बाई,डॉ. अनुराज, डॉ. राशी दीक्षित आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को उत्कृष्ट बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

नहीं रहा साहित्य का चमकता सितारा : नृपेन्द्रनाथ गुप्त

    साहित्य के गगनांगन में एक दैदीप्यमान नक्षत्र जिसने साहित्य को आलोकित कर ज्ञान की किरणों को पाठकों के बीच पहुँचाया। इनका नाम था- नृपेन्द्रनाथ गुप्त। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया ,जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इनका जन्म 01 सितम्बर, 1934 ई0 को बिहार राज्य के मुंगेर जिलान्तर्गत माधोपुर गाँव में हुआ […]

Read More
News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More