हिंदी दिवस मनाया गया

नजीबाबाद । “ओपन डोर”प्रकाशन समूह कार्यालय पर हिंदी दिवस के अवसर पर एक साहित्यिक समाआरोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सुधीर कुमार राणा ने और संचालन अमन कुमार ने किया।
हिंदी दिवस के अवसर पर धामपुर से पधारे साहित्यकार व शिक्षक डॉ अनिल शर्मा “अनिल”, और गीतकार नरेंद्रजीत “अनाम” मुख्य अतिथि रहे। जबकि डाइट चांदपुर से प्रवक्ता निशा रानी विशिष्ट अतिथि रहीं।
अनिल शर्मा अनिल ने कहा कि हिंदी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है, हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है। नरेंद्रजीत अनाम ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हिंदी को विस्तार देने के लिए पूर्ण सहयोग करें और बिना झिझक हिंदी में बात करें।
मुख्य वक्ता ताहिर महमूद ने कहा कि हिंदी बहुत प्यारी भाषा है, इसमें जो लिखा जाता है वही पढ़ा और बोला जाता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर कुमार राणा ने ओपन डोर के संपादक अमन कुमार त्यागी को पैन देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अनिल शर्मा अनिल, नरेंद्रजीत अनाम, सुधीर कुमार, अमित त्यागी, संदीप कुमार, विनोद भगत, ताहिर महमूद को “ओपन डोर” प्रकाशन समूह के प्रधान संपादक अमन कुमार ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंजू त्यागी, अक्षि त्यागी, तन्मय त्यागी, डोली, राधा आदि की उपस्थिति रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सीएलएफ मैनेजर रुखसार सहित पूजा ठाकुर और ललिता किए गए ब्लैक लिस्ट

  नजीबाबाद ग्राम संगठन दीप प्रेरणा महिला संकुल समिति कलस्टर धनौरा ब्लॉक नजीबाबाद की मैनेजर रुखसार अंजुम पर आरोप था कि उनका व्यवहार मीटिंग में शामिल होने वाली महिलाओं के साथ अच्छा नहीं था, कहा यह भी जा रहा था कि वह ऋण कमेटी के किसी भी ग्राम संगठन पहुंच जाती थीं और उन्हें परेशान […]

Read More
News

नहीं रहा साहित्य का चमकता सितारा : नृपेन्द्रनाथ गुप्त

    साहित्य के गगनांगन में एक दैदीप्यमान नक्षत्र जिसने साहित्य को आलोकित कर ज्ञान की किरणों को पाठकों के बीच पहुँचाया। इनका नाम था- नृपेन्द्रनाथ गुप्त। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया ,जो सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इनका जन्म 01 सितम्बर, 1934 ई0 को बिहार राज्य के मुंगेर जिलान्तर्गत माधोपुर गाँव में हुआ […]

Read More
News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More