दुर्गेश मोहन को मिला अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान

पटना । अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक एवं साहित्यकार दुर्गेश मोहन को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। आयोजक नेपाल की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय
सम्मान फाउंडेशन द्वारा दुर्गेश मोहन को
ऑनलाइन सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।जिसमें देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 2143 पुरुष महिला शिक्षक_शिक्षिकाओं ने भागीदारी निभाई ।जिसमें उत्कृष्ट कविता के आधार पर 214 शिक्षक शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 46 रचनाकारों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षामित्र सम्मान से सम्मानित किया गया ।नेपाल_ भारत सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंध सुदृढ़ करने ,हिंदी भाषा तथा देवनागरी लिपि का संरक्षण, संवर्धन तथा वैश्विक स्तर पर प्रचार _प्रसार करना,शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता का आयोजन किया गया था।अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने कहा कि दुर्गेश मोहन का शिक्षा एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान है। आपकी रचनाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित एवं सम्मानित हो चुकी है।दुर्गेश मोहन ने सम्मानित होने पर संस्था के प्रति हर्ष जाहिर किया है तथा मायालु जी के प्रति सादर आभार व्यक्त किया है ।इनके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए साहित्यिक योगदान अमूल्य हैं ।दुर्गेश मोहन बिहार के समस्तीपुर जिला के चकवेदौलिया गांव के मूल निवासी हैं तथा ब्रजनंदन मिश्र के पुत्र हैं ।वर्तमान में इनका कार्य क्षेत्र बिहटा, पटना है ।दुर्गेश मोहन के सम्मानित होने पर साहित्य प्रेमियों में हर्ष है तथा वे बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

लोक गायक भरत सिंह भारती हुए पद्मश्री से सम्मानित

  पटना /आरा । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक ,गीतकार एवं संगीतकार भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भारत का चौथा श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया ।यह अविस्मरणीय क्षण सदैव सुखद अनुभूति देता रहेगा ।इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ,अमित शाह सहित […]

Read More
News

आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे

नजीबाबाद आज आर्यंस कॉन्वेंट एकेडमी नजीबाबाद में मदर्स डे का प्रोग्राम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया बड़े बच्चों ने मां से संबंधित कविताएं सुनाई। भाषण दिए तथा बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता मैं भी पर चढ़कर भाग लिया , अपने बालमन […]

Read More
News

सिडनी में गूंजा बिहारी स्वाभिमान एवं अस्मिता का स्वर, प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कवि संजीव मुकेश

  पटना। बिहार दिवस के अवसर पर भारत से बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किए गए कवि संजीव मुकेश को प्रथम अंतरराष्ट्रीय बिहार गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।यह सम्मान कवि मुकेश को बिहारी अस्मिता और आत्मगौरव को निरंतर अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं में जागृति और आत्मसम्मान उत्पन्न करने के सार्थक प्रयास हेतु प्रदान […]

Read More